गूगल क्रोम के लिये हिंदी टूलबार पिटारा Pitara Hindi Toolbar for Google Chrome
पिटारा हिंदी टूलबार को चाहने वालों की बहुत पुरानी इच्छा आज पूरी हो रही है। जब से गूगल क्रोम ब्राउज़र जारी हुआ तभी से पिटारा टूलबार को चाहने वाले यह मांग कर रहे थे कि पिटारा टूलबार क्रोम पर भी उपलब्ध होना चाहिये। पिटारा टूलबार फायरफॉक्स और इंटरनेट एक्सप्लोरर के लिये पहले से ही उपलब्ध है। आज हमें यह सूचित करते हुए बहुत ही खुशी हो रही है कि अब पिटारा हिंदी टूलबार गूगल क्रोम के लिये भी उप्लब्ध है। पिटारा का क्रोम संस्करण क्रिकेट वर्ड कप से एकदम पहले जारी हो रहा है और आप सभी जानते हैं कि पिटारा पर लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड कितना पॉपुलर है।
पिटारा हिंदी टूलबार हिंदी ब्लॉग लेखकों की पसंद तो है ही, इंटरनेट पर हिंदी पढ़ने और लिखने वाले हजारों अन्य लोगों की भी पसंद है। अभी तक पिटारा टूलबार के 26199 डाउनलोड हो चुके हैं। औसतन 25 बार प्रतिदिन पिटारा टूलबार को डाउनलोड किया जाता है।
आपको बस इतना करना है कि अपने गूगल क्रोम ब्राउज़र से नीचे दिये लिंक पर क्लिक करें और hindiblog.crx फाइल को इंस्टाल होने दें।
1 comments:
What a wonderful information for Hindi? Really it is a great invention. I like it very much.
Post a Comment