अब हिंदी में क्वर्टी कीपैड मोबाइल Mobile with Hindi qwerty key pad

 

y_50_front

Wynncom ने दुनिया का पहला हिंदी क्वर्टी कीपैड वाला मोबाइल जारी किया है। इसकी कीमत है 3395 रु। क्वर्टी (qwerty) का मतलब जैसे कुंजियां कंप्यूटर के कीबोर्ड में होती हैं। इमेज देख कर तो कीपैड पर इंस्क्रिप्ट कीबोर्ड ही दिख रहा है। हिंदी में एस एम एस भेजने के लिये यह मोबाइल सहायक होगा, हम जैसे हिंदी में ब्लॉग लिखने वाले लोगों के लिये भी यह मोबाइल बहुत काम का साबित हो सकता है।

 

ड्युल सिम कार्ड वाले इस फोन में 2.2 इंच की रंगीन स्क्रीन, 1.3एम पी कैमरा तथा 8 जीबी तक बढ़ सकने वाली मैमरी क्षमता है। कंपनी ने इसे यूथ फोन Y45 का नाम दिया है।