नये पोस्ट ट्विटर पर तुरंत भेजें
अपने नये पोस्टों की सूचना ट्विटर पर अपने आप अपडेट करें। इसके लिये चिट्ठाजगत की यह सुविधा पहले से ही है जहां आप अपने ताजा पोस्टों को ट्विटर पर भेजने के लिये सैटिंग कर सकते हैं इसके अलावा आप अपने चुने हुए चिट्ठों के नये पोस्टों के ट्विट्स प्राप्त भी कर सकते हैं। इसके अलावा आपको गूगल की इस सेवा के बारे में बताते हैं जो कि फीडबर्नर पर सक्रीय की जा सकती है। इसके लिये फीडबर्नर पर अपने चिट्ठे की फीड बनाइये और उसे अपने ट्विटर खाते से जोड़ दीजिये। इसके बाद जब भी आप कोई नयी पोस्ट अपने ब्लॉग पर लिखेंगे आपकी नयी पोस्ट की सूचना अपने आप ही गूगल के द्वारा ट्विटर पर भेज दी जायेगी।
बस अपने फीडबर्नर खाते में पब्लिसाईज टैब पर जायें और सोशलाईज पर टिक करें। अपना ट्विटर खाता जोड़ दें। इसके बाद जब भी आप नया पोस्ट लिखेंगे उसकी सूचना अपने आप ही ट्विटर पर पोस्ट हो जायेगी।
