बरह में हिंदी टाइपिंग कैसे करें How to type in Hindi with Baraha

बरह में हिंदी कैसे टाइप किया जाये इसे खोजते हुए बहुत से लोग आईना  पर आते हैं। खास कर यह पता नहीं चलता कि ’ज्ञ’ ’क्ष’ और ’ऋ’ कैसे टाइप किये जायें। आज आपको बताते हैं कि बरह में हिंदी टाइपिंग कैसे की जाती है।

बरह भारतीय भाषाओं में टाइप करने का एक ऑफलाइन टूल है और आप इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

 

बरह में अपने रोमन कीबोर्ड से निम्न प्रकार से कुंजियां दबा कर आप हिंदी (या मराठी) टाइप कर सकते हैं। इसके लिये बरह सहायता यहां है।

 

 

Vowel स्वर:

अ = a, आ = A,aa, इ = i, ई = I,ee, उ = u, ऊ = U,oo, ऋ = Ru, ॠ = RU, ऌ = ~Lu, ॡ =~LU, ऍ = ~e,~a, ऎ = E, ए = e, ऐ = ai, ऑ = ~o, ऒ = O, ओ = o, औ = au,ou

ँ = ~M

ं = M

ः = H

Consonant व्यंजन:

क = k, ख = K,kh, ग = g, घ = G,gh, ङ = ~g

च = c,ch, छ = C,Ch, ज = j, झ = J,jh, ञ = ~j

ट = T, ठ = Th, ड = D, ढ = Dh, ण = N

त = t, थ = th, द = d, ध = dh, न = n, ऩ = nx

प = p, फ = P,ph, ब = b, भ = B,bh, म = m

य = y, र = r, ऱ = rx, ल = l, ळ = L, ऴ = Lx, व = v,w, श = S,sh, ष = Sh, स = s, ह =h,~h

इसके अलावा उर्दू शब्दों के लिये किसी अक्षर के नीचे नुक्ता “.” लगाने के लिये ‘x’ का प्रयोग किया जाता है। उदाहरण के लिये gxam = ग़म, hakxIkxat= हक़ीक़त ।

बरह में पूर्णविराम “।” के लिये बैकस्पेस के साथ वाली कुंजी ”|” दबायी जाती है।

ज्ञ और  क्ष के लिये कुंजियां हैं:

ज्ञ= j~j

क्ष = kSh

आज यह पोस्ट लिखते हुए मैंने भी एक नयी चीज सीखी और वह है बरह में “^” का प्रयोग।

टाइप करते करते यूं तो बरह में संयुक्ताक्षर अपने आप ही बन जाते हैं पर यदि अक्षर को अलग से आधा दिखाना हो तो “^” का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण के लिये

शक्ति = Sakti

शक्‍ति = Sak^ti

उम्मीद है कि जिन्हों ने अभी तक बरह का प्रयोग नहीं किया उन्हें अब पता चल गया होगा कि बरह में हिंदी टाइपिंग कैसे करें और जो लोग अभी भी कोई ऑनलाइन टाइपिंग टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं वे इसे ऑफलाइन प्रयोग के लिये आजमा कर अवश्य देखेंगे।