बरह में हिंदी टाइपिंग कैसे करें How to type in Hindi with Baraha
बरह में हिंदी कैसे टाइप किया जाये इसे खोजते हुए बहुत से लोग आईना पर आते हैं। खास कर यह पता नहीं चलता कि ’ज्ञ’ ’क्ष’ और ’ऋ’ कैसे टाइप किये जायें। आज आपको बताते हैं कि बरह में हिंदी टाइपिंग कैसे की जाती है।
बरह भारतीय भाषाओं में टाइप करने का एक ऑफलाइन टूल है और आप इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
बरह में अपने रोमन कीबोर्ड से निम्न प्रकार से कुंजियां दबा कर आप हिंदी (या मराठी) टाइप कर सकते हैं। इसके लिये बरह सहायता यहां है।
Vowel स्वर:
अ = a, आ = A,aa, इ = i, ई = I,ee, उ = u, ऊ = U,oo, ऋ = Ru, ॠ = RU, ऌ = ~Lu, ॡ =~LU, ऍ = ~e,~a, ऎ = E, ए = e, ऐ = ai, ऑ = ~o, ऒ = O, ओ = o, औ = au,ou
ँ = ~M
ं = M
ः = H
Consonant व्यंजन:
क = k, ख = K,kh, ग = g, घ = G,gh, ङ = ~g
च = c,ch, छ = C,Ch, ज = j, झ = J,jh, ञ = ~j
ट = T, ठ = Th, ड = D, ढ = Dh, ण = N
त = t, थ = th, द = d, ध = dh, न = n, ऩ = nx
प = p, फ = P,ph, ब = b, भ = B,bh, म = m
य = y, र = r, ऱ = rx, ल = l, ळ = L, ऴ = Lx, व = v,w, श = S,sh, ष = Sh, स = s, ह =h,~h
इसके अलावा उर्दू शब्दों के लिये किसी अक्षर के नीचे नुक्ता “.” लगाने के लिये ‘x’ का प्रयोग किया जाता है। उदाहरण के लिये gxam = ग़म, hakxIkxat= हक़ीक़त ।
बरह में पूर्णविराम “।” के लिये बैकस्पेस के साथ वाली कुंजी ”|” दबायी जाती है।
ज्ञ और क्ष के लिये कुंजियां हैं:
ज्ञ= j~j
क्ष = kSh
आज यह पोस्ट लिखते हुए मैंने भी एक नयी चीज सीखी और वह है बरह में “^” का प्रयोग।
टाइप करते करते यूं तो बरह में संयुक्ताक्षर अपने आप ही बन जाते हैं पर यदि अक्षर को अलग से आधा दिखाना हो तो “^” का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण के लिये
शक्ति = Sakti
शक्ति = Sak^ti
उम्मीद है कि जिन्हों ने अभी तक बरह का प्रयोग नहीं किया उन्हें अब पता चल गया होगा कि बरह में हिंदी टाइपिंग कैसे करें और जो लोग अभी भी कोई ऑनलाइन टाइपिंग टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं वे इसे ऑफलाइन प्रयोग के लिये आजमा कर अवश्य देखेंगे।
17 comments:
उपयोगी सूचना। हालांकि मैं इन्स्क्रिप्ट प्रयोग करता हूँ।
इस नाम को मैं ’बाराहा ’ समझता था । आपने इसका उच्चारण कैसे जाना ?
अफलातून जी इसके लिये यहां देखिये
http://baraha.com/about.htm
"Baraha (ಬರಹ, बरह, பரஹ, బరహ, ബരഹ, બરહ, ਬਰਹ, বরহ, ବରହ) means 'writing' in Kannada. Baraha is a transliteration based application which converts 'Indian language text written in English' to their own respective scripts."
हमें तो जगदीश जी,
इतनी महत्वपूर्ण जानकारी मिली आज कि इस पोस्ट को ही बुकमार्क कर लिया है ,,,,सारा कोर्स फ़ुर्सत में करेंगे धीरे धीरे हम बराहा में टिपिया रहे हैं
@ जगदीश भाई , मेहरबानी । सप्रेम,
बहुत उपयोगी जानकारी . साधुवाद
बढ़िया जगदीश भाई..हम तो बारहा ही इस्तेमाल करते हैं हमेशा.
thankx
plz give ur email address .
Good information on How to Type in Hindi and How to use Baraha.
I was searching for how to type in Hindi on the Internet, your post is very informative on How to type in Hindi.
Thanks
नमस्कार जी मै बाराहा ८,२ का प्रयोग करता हुं, लेकिन मेरे से यह नही लिखा जाता....ज्ञ= j~j मेरा की बोर्ड जर्मन मै हे, जो कि अग्रेजी से मिलते जुलते ही है, क्या आप कुछ बतायेगे इस बारे .धन्यवाद
धन्यावाद सर जी मै बरह १० उपयोग करता हु
यहा जानकारी बहुत सुखद रही
इतनी अच्छी जानकारी देने के लिये धन्यवाद|
mujhe yeh jaannaa hai ki aapne hindi ke sabd kaise is site per dikhaye?
bahut he behtar jaankarai
Why not use Google to type Hindi?
Why download any thing that slows computer?
http://www.google.com/transliterate/Hindi
Post a Comment