माइक्रोसॉफ्ट का हिंदी टाइपिंग टूल Hindi Typing Tool by Microsoft

hindi Typing

क्योंकि यह है आर्टीफ़िशियल इंटेलिजेंट युक्त, तो जैसा चाहे टाइप कर रहा हूँ, यह टूल स्वत: ही उपयुक्त शब्द चुन लेता है। इसे अभी अभी अपने  कंप्यूटर पर डाउनलोड किया है और टाइप कर रहा हूं पर लगता है कि टाइपिंग गति बरहा के मुकाबले दोगुनी हो गयी है।

इसके बारे में  मैंने पिछले सप्ताह बताया था। माइक्रोसॉफ्ट ने हिंदी टाइपिंग का नया टूल जारी किया है इंडिक लेंगवेज़ इनपुट टूल  Indic Language Input Tool। आप इसे ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों तरीके से

प्रयोग कर सकते हैं। ऐसा लगता है कि टाइपिंग का कोई नियम इस टूल मे नहीं है। यह स्वंय ही उपयुक्त शब्द चुन  लेता है। यह टूल इतना आसान है कि "यह" टाइप करने के लिए आपको सिर्फ "YH” ही टाइप करना है। इसमें न तो पूर्नविराम "।" की समस्या है और न ही "ज्ञ", "क्ष" "ऋ" टाइप करने मे कोई दिक्कत है। स्क्रीन पर विकल्प भी दिखते हैं और किबोर्ड भी।

nimbuDa

गूगल ट्रान्स्लिट्रेशन पर नींबुड़ा टाइप करना कठिन था पर इस टूल पर ऐसी कोई दिक्कत नहीं है। यहाँ तक की अंग्रेजी के ढेरों प्रचलित शब्द भी देवनागरी में मिल जाएँगे। मेरे हिसाब से हिन्दी टाइपिंग के लिए यह एक क्रांतिकारी परिवर्तन है।

यह टूल ऑफ़लाइन प्रयोग के लिए यहाँ से डाउनलोड किया जा सकता है।

इसे स्थापित और प्रयोग करने की सहायता यहाँ है।

ऑनलाइन प्रयोग के लिए साइट यहाँ है।  ऑनलाइन साइट मूझे थोड़ी धीमी लगी।

आप इसके बुकमार्कलेट भी प्रयोग कर सकते हैं। बुकमार्कलेट यहाँ हैं।


गूगल की “है बातों में दम?” प्रतियोगिता – हिंदी में लिखें और इनाम पायें Google’s contest for Hindi

इंटरनेट पर हिंदी की सामग्री बढ़ाने के लिये तथा हिंदी लेखन को बढ़ावा देने के लिये गूगल हिंदी में लिखने की एक प्रतियोगिता “है बातों में दम?” ले कर आया है। इस प्रतियोगिता में कोई भी भारत वासी जो कि 13 वर्ष से अधिक उम्र का है भाग ले सकता है। यह प्रतियोगिता 31 जनवरी 2010 तक चलेगी। इसके अंतर्गत आपको निम्न में से किसी एक विषय पर निबंध लिखना है और प्रतियोगिता साईट http://google.co.in/meribaat पर जमा करवाना है।

i. मनोरंजन

ii.यात्रा

iii. खेल

iv. स्वास्थ

v. सामाजिक, वाणिज्यिक और राजनीतिक मुद्दे

प्रतियोगिता के नियम यहां लिखे हैं इनाम इस प्रकार दिये जायेंगे:

- हर विषय श्रेणी के विजेता को एक लैपटॉप

- हर विषय श्रेणी में 9वीं से 12वीं के विद्दार्थी द्वारा सबमिट की गई सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि को किसी ऑनलाइन बुकस्टोर की ओर से 5000 रु का गिफ्ट वाउचर

- सभी विषय श्रेणियों में से छांटी गईं पहली दस (10) प्रविष्टियों को 6 महीने का मुफ़्त इंटरनेट सब्सक्रिप्शन

- सभी विषय श्रेणियों में से छांटी गईं अगली 50 प्रविष्टियों के लिए Google गुडीज़


ब्लॉगर पर यह सर्च बॉक्स गजेट अवश्य लगायें Search Box Gadget for Blogger

 

 

यदि आपका ब्लॉग ब्लॉगस्पॉट पर है तो ब्लॉगर का यह सर्च बॉक्स गजेट (Search Box Gadget)  अवश्य लगायें। इस गजेट की खासियत यह है कि जब भी आपका कोई पाठक इस सर्च बॉक्स पर कुछ सर्च करेगा तो सर्च परिणाम आपके ब्लॉग पर ही पोस्ट के ऊपर एक बॉक्स में दिख जायेंगे। यानि सर्च के बाद भी पाठक आपके ब्लॉग पर ही बना रहेगा।

search Box

बस अपने ब्लॉगर के लेआउट में जायें और एड ए गजेट (Add a Gadget)  से इस सर्च बॉक्स को चुन लें और अपने ब्लॉग से जोड़ लें। यह कैसे काम करता है इसे आजमाने के लिये आईना के साईडबार में सबसे ऊपर लगे सर्च बक्से में कुछ भी सर्च करके देख सकते हैं।