भारतीय गूगल लैब ने प्रस्तुत किया है स्क्रिप्ट कनवर्टर Script Converter. इसे बंगाली, गुजराती, इंगलिश, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, नेपाली, तमिल, तेलुगु के लिये पेश किया गया है। पंजाबी का विकल्प नहीं दिखा।
गूगल स्क्रिप्ट कनवर्टर Google Script Converter पर आप किसी भी साइट का लिप्यांतर तो कर ही सकते हैं, किसी भी टैक्स्ट पाठ का भी लिप्यांतर कर सकते हैं। यानि आपके पास यदि कोई फाइल हार्डडिस्क पर है जिसमें लिखे पाठ को आप लिप्यांतर करना चाहते हैं तो बस उस फाइल से पाठ को कॉपी कीजिये और गूगल की स्क्रिप्ट कनवर्टर Script Converter की साइट पर जा कर दिये गये स्थान पर चिपका दीजिये। इसके बाद मनचाही भाषा चुन कर अपने पाठ की लिपि को परिवर्तित कर लीजिये। लिप्यांतर बेहतर है तथा लिप्यांतर के बाद संपादन की आवश्यक्ता बहुत ही कम पड़ती है।
Google Translitration गूगल ट्रांस्लिट्रेशन में यह असुविधा है आप केवल एक एक शब्द करके टाइप करते है और उसका ऑनलाईन लिप्यांतर होता है, आप एक साथ वाक्य अथवा पैरा का लिप्यांतर नहीं कर सकते मगर इस नयी सुविधा में वाक्य अथवा पैरा की लिपि परिवर्तन भी की जा सकती है। साथ ही यह केवल रोमन से भारतीय भाषाओं में ही काम नहीं करता अपितु इसे आप किसी भी दी गयी दो भारतीय भाषाओं के आपस में लिपि परिवर्तन के लिये भी प्रयोग कर सकते हैं।
वैसे ऑनलाईन लिप्यांतर के लिये हमारे पास पहले से ही चिट्ठाजगत के गिरगिट का विकल्प उपस्थित है।
अपडेट: गूगल ने अपनी यह सेवा जुलाई 2011 बंद कर दी है। गूगल स्क्रिप्ट कनवर्टर गूगल लैब्स के अधीन शुरू की गयी थी मगर गूगल ने गूगल लैब्स प्रोजेक्ट को ही बंद कर दिया है।