नये डिज़ाइन का ऑर्कुट-सिंपल और तेज

नये डिज़ाइन का ऑर्कुट-सिंपल और तेज New Orkut – Simple and Fast

 

colors2

                                                           

(इमेज ऑर्कुट ब्लॉग से)

       

ऑर्कुट Orkut को नये अवतार में पेश किया जा रहा है। नये फीचर्स 

साथ यह तेज

और सिंपल भी है। ऑर्कुट ने बताया कि नया इंटर्फेस साफ सुथरा और तेज है। आप इसे अब अच्छे तरीके से पर्सनलाइज कर सकते हैं और कई तरह के नये फीचर भी इसमें जोड़े गये हैं।

अभी नया ऑर्कुट निमंत्रण पर ही उपलब्ध है।

निमंत्रण पाने के लिये  आप (www.orkut.co.in/neworkut)

पर जा सकते हैं अथवा अपने किसी मित्र से जिसके पास नया ऑकुट हो उससे निमंत्रण ले सकते हैं।

                                         

अपडेट: (www.orkut.co.in/neworkut) पर नीचे दिये गये चित्र के अनुसार आपने LIMITED INVITES TO THE NEW ORKUT HERE में HERE  पर क्लिक करना है। उसके बाद दिखने वाले फार्म में अपना इमेल पता दर्ज करें। सवाल का जवाब चाहे तो दें अथवा ना दें।

 

new orkut                                            

(बड़ी इमेज देख के लिये इमेज पर क्लिक करें)


@आप यदि ट्विटर पर हैं तो अब गूगल भी आपको खोज रहा है

 

@आप यदि ट्विटर पर हैं तो अब गूगल भी आपको खोज रहा है Updates from Twitter on Google

 

twitter

ट्विटर Twitter की उपयोगिता सिद्ध होती जा रही है। इसे गूगल Google ने भी पहचाना है। ट्विटर के साथ एक समझौते के अंतर्गत अब गूगल अपने खोज परिणामों में ट्विटर के अपडेट्स भी शामिल करेगा। यानि आखिरी मिनट तक की सूचना खोज परिणामों में शामिल हो पायेगी। वह सूचनाएं जो आम लोग ट्विटर पर भेज रहे हैं।

तो क्या  ताजा सूचनाओं के लिये पारंपरिक मीडिया और सूचना तंत्र के महत्वहीन होने की यह शुरुआत है?


कैसे पढ़ें मोबाइल से हिंदी चिट्ठे

कैसे पढ़ें मोबाइल से हिंदी चिट्ठे How to read Hindi Blogs on your Mobile

आज आपको बताते हैं कि आप अपने मोबाइल(Mobile) से हिंदी चिट्ठे(Hindi Blogs) कैसे पढ़ सकते हैं। बस यदि आपका मोबाइल हिंदी दिखाने में समर्थ है और उसमें GPRS चलता है तो आप आराम से कभी भी कहीं भी हिंदी चिट्ठे पढ़ सकते हैं।


गूगल रीडर(Google Reader) से : आप गूगल रीडर पर अपने मनपसंद चिट्ठों की फीड जोड़ लें और फिर उन्हें मोबाइल पर पढ़ने के लिये अपने मोबाइल के ब्राउजर से http://www.google.com/reader पर जायें। यहां आप अपनी पसंद के चिट्ठे आराम से पढ़ सकते हैं।

(अपने मोबाइल पर गूगल रीडर से चिट्ठे पढ़ें)

चिट्ठाजगत(Chitthajagat) की मोबाइल साईट से : अपने मोबाइल के ब्राउजर में http://mobile.chitthajagat.in/ टाइप करें और चिट्ठाजगत की मोबाइल साईट पर पहुंच जायें। यहां आप ताजा हिंदी चिट्ठे पढ़ सकते हैं। चिट्ठाजगत की मोबाइल साइट रोमन में भी उपलब्ध है। यदि आपका मोबाइल देवनागरी नहीं दिखाता तो आप रोमन में भी हिंदी चिट्ठे पढ़ सकते हैं

(अपने मोबाइल पर चिट्ठाजगत से चिट्ठे पढ़ें)

ट्विटर(Twitter) से: जी हां आप ट्विटर से भी ताजा हिंदी चिट्ठा पोस्टों के बारे में जान सकते हैं। यहां आप चिट्ठाजगत अथवा अपने मनपसंद चिट्ठाकारों को फॉलो करके उनके ताजा पोस्टों के बारे में पढ़ सकते हैं।



(अपने मोबाइल पर ट्विटर से चिट्ठे पढ़ें)


गूगल पर हिंदी टूलबार पिटारा - १९,२०,००० परिणाम?

गूगल पर हिंदी टूलबार पिटारा - १९,२०,००० परिणाम? Pitara Toolbar on Google search

गूगल हिंदी(Google Hindi) पर सर्च करते हुए आप केवल ‘Hindi t’ ही टाइप कर पाते हैं तो गूगल अन्य सुझावों के साथ साथ ’हिंदी टूलबार पिटारा का भी सुझाव देता है। साथ ही बताता है कि उसके पास हिंदी टूलबार पिटारा के १९,२०,००० सर्च परिणाम हैं।

Pitara search

 

actual pitara search

(बड़े आकार में देखने के लिये इमेज पर क्लिक करें)

वास्तव में गूगल के  परिणाम  पेज पर जाने पर भी ४,६४,००० परिणाम ही दिखते है। शायद दोहरे परिणाम हटाने पर ४,६४,००० परिणाम रह जाते हैं या गूगल की गिनती में  कुछ गड़बड़ है जिसके कारण सुझावों में इतने अधिक परिणाम दिखते हैं। फिर भी यह सब देख कर मुझे सुखद आश्चर्य हुआ। इससे पिटारा की लोकप्रियता का अंदाजा तो लग ही जाता है। 


हिंदी के सर्च इंजिनों में अपने चिट्ठे शामिल करायें

हिंदी के सर्च इंजिनों में अपने चिट्ठे शामिल करायें HIndi Blog SEO

अपने चिट्ठे या ब्लॉग(Blog) पर ज्यादा पाठक कैसे लाये जायें इस पर अंग्रेजी में तो इंटरनेट पर ढेरों लेख मिल जायेंगे। हिंदी में इस बारे में बहुत ही कम लिखा गया है। और अगर लिखा गया है तो ज्यातार वही तरीके लिखे गये हैं जो अंग्रेजी में लिखे गये हैं। भारतीय जरूरतों के हिसाब से हिंदी  चिट्ठों के लिये SEO यानि Search Engine Optimization (गूगल से हिंदी अनुवाद ’खोज इंजन अनुकूलन’) की जरूरतें अलग भी हो सकती हैं।

 

आज आपको बताते हैं कि भारतीय तथा हिंदी सर्च इंजिनों में कैसे अपने चिट्ठे या ब्लॉग शामिल करें। कुछ हिंदी सर्च इंजिन हैं वेबदुनिया, गुरूजी, रफ्तार और हिंदी खोज

seo

इन सभी सर्च इजिनों (हिंदी खोज तो एक डाइरेक्टरी भी है) में अपने चिट्ठे शामिल कीजिये। यकीन मानिये भारत में इंटरनेट पर सर्च प्रयोग में इन इंजिनों का बहुत बड़ा हिस्सा है। नीचे आपको उन पेजों के लिंक दिये जा रहे हैं जहां जा कर आप अपना हिंदी चिट्ठा इन सर्च इंजिनों में जमा करवा सकते हैं। कुछ ही दिनों में आपका चिट्ठा इन सर्च इंजिनों में नजर आने लगेगा।

 

वेबदुनिया

गुरूजी

रफ्तार

हिंदी खोज

 

आपको भी यदि इनके अलावा किसी भारतीय सर्च इंजिन के बारे में पता हो तो अवश्य बतायें।

गूगल, याहू और बिंग पर अपना ब्लॉग साइट मैप कैसे जमा करवायें इसके लिये अमित का यह अंग्रेजी लेख पढ़ें।


भारत में गूगल एडसेंस का प्रयोग करने वालों के लिये

भारत में गूगल एडसेंस का प्रयोग करने वालों के लिये For adsense publishers in India

भारत में गूगल(Google) के एडसेंस(Adsense) को अपनी साईट पर प्रयोग करने वालों  के लिये गूगल अपनी सुविधायें धीरे धीरे बढ़ाता जा रहा है। कुछ ही महीने पहले गूगल ने सभी एडसेंस खाताधारकों को फ्री में कुरियर द्वारा चैक भेजने की सुविधा शुरू की थी। इससे पहले चैक साधारण डाक से भेजे जाते थे अथवा यदि आप कुरियर से चैक मंगवाते तो गूगल आपकी कमाई से 25$ काट कर बाकि चैक भेजता था। अब चैक कुरियर से भेजा जाता है और इसके लिये कुछ चार्ज भी नहीं काटा जाता।

adsense

आज गूगल ने घोषणा की कि अब आप अपने कुरियर की स्थिति के बारे में ऑनलाईन ट्रैक भी रख सकेंगे।


गूगल देता है मजेदार सुझाव

Funny suggestions by Google गूगल देता है मजेदार सुझाव

गूगल सजैस्ट (Google suggest) यूं तो बहुत अच्छी सेवा है, मगर देखिये कभी कभी क्या हो जाता है। हमने कुछ खोजा तो उसके नतीजे क्या आये देखिये। आप भी स्वंय आजमा सकते हैं:

अमेरिकियों के लिये गूगल के सुझाव

Google Americans

भारतीयों के लिये गूगल के सुझाव

Indians

लगता है गूगल बाबा सब सच सच जानते हैं। आपक क्या ख्याल है?