पिटारा में अब डबल क्रिकेट स्कोरकार्ड

विस्तार से यहां पढ़ें


चांद पर पानी मिला – अब खुल कर नहाओ

अरे मुन्ना भाई सुना तुमने, बहुत ही रापचिक खबर आई है, चांद पर पानी मिल गया भाई, अब अपुन खुल कर नहा सकेंगे।

अरे सरकिट, क्यूं दिमाग का दही कर रियेला है, वो पानी कोई अपनी म्युनिसिपेलिटी को थोड़े ही मिलेगा।

क्यों नईं मिलेगा, अपुन का चंद्रयान उदर जाके खोज किया, अक्खा दुनिया में अपुन का चंद्रयान ही गया उदर और पानी का फोटू लाया, सारा पानी अपुन काइच होना चाहिये।

अरे सरकिट, चांद पर कोई नदियां, समुंदर नहीं मिले, तुम काईकू इतना नाच रेला है।

पर भाई, नदियां समुंदर तो अपुन की धरती पर भी कम नईं हैं। अपुन ने सुना कि हमारी धरती पर तीन चौथाई पानी है। इतना बारिश, इतनी नदियां, फिर भी भाई पीने और नहाने को पानी नईं मिलता तो फिर चांद के पानी से क्या हो जायेंगा।

अरे सरकिट, पानी होने का मतलब लाईफ, उदर कू लाईफ हो सकती है, छोटे छोटे किटाणू, छोटे छोटे फूल पत्ती, कोई गैस, पैट्रोल या  इसके जैसा कोई दूसरा ईंधन नईं तो कोई भी काम का चीज  उदर मिल सकता है।

अरे मुन्नाभाई, कैसी बात कर रिये हो, धीरे बोलो उदर सैम अंकल को पता चलेंगा तो अबि अपना हरा हरा डालर लेकर उदर कब्जा करने पहुंच जायेंगा।

नईं सरकिट, कब्जा क्यूं करेंगा। हो सकता है उदर कोई लोग रहते हों जिनको हमारी दुनिया के लोग हैल्प कर सकते हैं उनकी जिंदगी में सुधार करने के लिये।

मुन्ना भाई, इदर की जिंदगी के लोगों का सुधार हो गया क्या? अफ्गानिस्तान, ईराक, ईरान, वियतनाम…….!

नईं सरकिट, उदर के लोगों से अपुन का भाईचारा होयंगा। अपुन सब मिलकर काम करेंगा।

यहां पर भाई चारा हो गया भाई?  अपुन कैसे लोग हैं भाई जो अपनी दुनिया के लोगों से लड़ते रहते हैं और अनजानी दुनिया के लोगों को दोस्त बनाने के लिये खोजते रहते हैं?

इसे भी पढ़ें:

सत्या, हत्या और साहित्या !!!

"पता नहीं सरकिट....... !"
बिल्लूगिरी और विंडोज़ में लोचा

मुन्ना सरकिट संवाद

सरकिट का भी चिट्ठा

मुन्नाभाई अमेरिका में

 


पिटारा पर पोल में भाग लें

पिटारा पर पोल में भाग लें अधिक जानकारी के लिये यहां पर क्लिक करें


ट्विटर पर कहां है हिंदी

पिछली बार जब एक ही दिन में बहुत से हिंदी ब्लॉगर्स ने ट्विटर पर खाता बनाया था तो अपन ने बहुत खुशी जतायी थी। मगर यह खुशी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई। हालांकि चिट्ठाजगत की इस सुविधा की वजह से ढेरों हिंदी चिट्ठाकारों के खाते तो ट्विटर पर बन गये मगर एक दो को छोड़ कर ट्विटर पर अधिक सक्रिय कोई  नहीं है। आज जब ट्विटर तेजी से बढ़ते हुए इंटरनेट पर सोशल नेटवर्किंग और ब्लॉगिंग के मायने ही बदल डाल रहा है, हिंदी वालों का उससे वंचित होना सही नहीं है। इंटरनेट  के हर बदलाव में हिंदी की हिस्सेदारी जरूर होनी चाहिये।

यहां आपको कुछ हिंदी के प्रमुख ट्विटार खातों के फॉलोअर्स ( शब्दकोश में फॉलोअर्स का  अर्थ  अनुयायी है मगर वास्तव में जो लोग आपके ट्विट्स पढ़ना चाहते हैं उन्हें आपके फॉलोअर्स कहा जाता है ) की संख्यांएं दिखा दें।

cj

aajtak

bbc

et hindi

tarakash

चिट्ठाजगत को छोड़ कर बाकी किसी भी मुख्य हिंदी ट्विटर खाते के फॉलोअर्स  उल्लेखनीय नहीं हैं।  यदि इनमें से आप किसी को फॉलो करना चाहते हैं तो उसकी इमेज पर क्लिक करें और उसे फॉलो करें।

कमेंट करके हमें बताना  भी मत  भूलियेगा।


इंडियन बाबा की शिकायत कैसे करें गूगल बाबा को

पिछली पोस्ट में मैंने बताया था कि कैसे इंडियन बाबा हिंदी चिट्ठों का माल चुरा चुरा कर अपनी साइट पर सजा रहे हैं।

आपको बतायें कि आप कैसे अपनी सामग्री को चुराने के बदले इस साइट की शिकायत गूगल से कर सकते हैं।

इस साइट के किसी भी विज्ञापन पर Ads by Google पर क्लिक करें।

ads by google

जो पेज खुलेगा वहां Report a policy violation regarding the site or ads you just saw पर क्लिक करें।

report

इसके बाद The site is hosting or distributing my copyrighted content, without my permission. पर सही लगायें और सबमिट कर दें।

उम्मीद है जितनी ज्यादा शिकायतें जायेंगी उतनी जल्दी असर होगा।

 


सरे आम हिंदी चिट्ठों को लूट रहे हैं ये इंडियन बाबाजी

हिंदी बात के चिट्ठे से चुराया हुआ यह लेख विज्ञापनों के साथ

हिंदी बात के चिट्ठे से चुराया हुआ यह लेख विज्ञापनों के साथ

विज्ञापनों से भरे पड़े इस साइट पर हिंदी चिट्ठों की सामग्री थोक में उठा कर डाल दी गयी है और वो भी बिना किसी  लिंक या स्रोत की जानकारी के।

सरे आम हिंदी चिट्ठों को लूट रहे हैं ये इंडियन बाबाजी

http://indianbabaji.com/sanghanit-blog-aggregrator/


मोबाइल पर ब्राउजिंग का पूरा मजा- ओपेरा मिनी

मोबाइल पर ब्राउजिंग का पूरा मजा- ओपेरा मिनी Opera Mini Mobile Browser

मैं ज्यादातर हिंदी चिट्ठे(Hindi Blogs) अपने मोबाइल (Mobile) के ओपेरा मिनी ब्राउजर(Opera Mini Browser) पर ही पढ़ता हूं।

ओपेरा मिनी (Opera Mini ) मोबाइल के लिये एक शानदार ब्राउज़र है जिस पर आप अपने मोबाइल से पूरी तरह इंटरनेट पर ब्राउजिंग कर सकते हैं।

बहुत सी खूबियों से युक्त इस ब्राउज़र एक में  फीड रीडर भी है। इसमें आप अपने बुकमार्क्स भी लगा सकते हैं, फीड पढ़ सकते हैं, फोंट का आकार छोटा बड़ा कर सकते हैं और किसी भी साईट को कुछ सीमाओं तक उसी तरह देख सकते हैं जैसे कि आप कंप्यूटर पर देखते हैं। यदि आप अपने डेस्कटॉप कंप्यूटर पर ओपेरा प्रयोग करते हैं तो आप अपने बुकमार्क्स को सिंक भी कर सकते हैं।

आपका मोबाइल यदि यूनिकोड समर्थित है तो आप इस ब्राउज़र में हिंदी बड़े आराम से पढ़ सकते हैं।  जावा एप्लिकेशन समर्थित  लगभग  सभी मोबाइलों पर   आप इस ब्राउज़र को स्थापित कर सकते हैं। इसका आकार है 97 केबी।

मजे की बात यह है कि यह मोबाइल  ब्राउज़र हिंदी में भी उपलब्ध है। बस ओपेरा मिनी की इस साईट पर जाइये और अपनी भाषा हिंदी चुनिये और इसे डाउनलोड करके अपने मोबाइल पर स्थापित कीजिये।

आप अपने मोबाइल से सीधे operamini.com पर भी जा सकते हैं।

opera-next

ओपेरा आब मोबाइल के लिये एक नयी पीढ़ी का ब्राउजर लाने वाली है। यह नया ब्राउजर क्या और कैसा है इसके लिये ओपेरा की इस सुनहरी साईट पर नजर रखें। जानकारों की मानें तो ओपेरा सचमुच कुछ सुनहरी करने जा रहा है।


बड़ा हो गया गूगल का खोज बक्सा

बड़ा हो गया गूगल का खोज बक्सा Google search box is bigger now 

गूगल बाबा ने अपने खोज बक्से को बड़ा कर दिया है। खोज करने के लिये जब आप टाईप करते हैं तो टाईप किये जाने वाले शब्दों के फॉंट को भी बड़े आकार का कर दिया गया है। सर्च बक्से के साथ आने वाले सुझावों का आकार भी बड़ा कर दिया गया है।

google search

तो गूगल बाबा का अपने  प्रतियोगियों से बड़ा दिखने का यह तरीका आपको कैसा लगा?


अपनी भाषा में टाईप कीजिये-अब पंजाबी, गुजराती, मराठी, उर्दू या नेपाली में भी

अपनी भाषा में टाईप कीजिये-अब पंजाबी, गुजराती, मराठी, उर्दू या नेपाली में भी Type in Punjabi, Gujarati, Marathi, Urdu or Nepali     
  

पिटारा टूलबार पर अब हमने हिंदी Hindi के साथ साथ पंजाबी Punjabi, गुजराती Gujarati, मराठी Marathi, उर्दू Urdu और नेपाली Nepali में आसानी से टाईप Type  करने के टूल भी जोड दिये हैं। अब आप इन में से किसी भी भाषा Language में इंटरनेट Internet पर कहीं भी टाईप Type या सर्च search कर सकते हैं।

यह सुविधा गूगल द्वारा प्रदान की गयी है, हमने इस सुविधा को पिटारा टूलबार में जोड़ दिया है।

  

apni bhasha main type karin 

pitara in pujabi 

pitara in urdu 

  

बस पिटारा टूलबार डाउनलोड कीजिये यह आपके ब्राउजर में स्थापित हो जायेगा। इसके बाद इसके टूल मीनू में ’अपनी भाषा में टाईप करें’ पर क्लिक कीजिये। मन

चाही भाषा चुनिये और रोमन टाईपराइटर से टाईप type करना शुरू कर दीजिये। न कोई अलग से सॉफ्टवेयर चलाने की जरूरत और न ही कहीं और टाईप type करके कट कॉपी पेस्ट करने का झंझट। आप जो भी टाईप type करना चाहते हैं उसे रोमन Roman में लिखें और फिर स्पेस दबाते ही वह अपने आप आपकी भाषा में बदल जायेगा।

 

यह कैसे काम करता है इसे जानने के लिये आप यह वीडियो भी देख सकते हैं। आप अपनी भाषा में जीमेल Gmail, ब्लॉग Blog, ट्विटर Twitter या किसी भी अन्य साईट पर लिख सकते हैं।

कहिये है ना आसान।

इसके अलावा इस टूलबार में और भी बहुत कुछ है।