अच्छे चिट्ठाकार के गुण

(इमेज इंटरनेट से)
Learning From Best Bloggers
रीठेल का जमाना है तो आज हम भी एक पुराना लेख रीठेल रहे हैं।
ब्लागिंग के बारे में वर्डप्रैस वालों का एक लेख पढ़ा। मुझे अच्छा लगा और लगा कि इस लेख से बहुत कुछ सीखा जा सकता है तो यहां उसके मुख्य बिंदुओं को हिंदी में लिख रहा हूं। मूल अंग्रेजी लेख आप यहां पढ़ सकते हैं।
1. अच्छे चिट्ठाकार अपने पाठकों की इज्जत करते हैं। (Best Bloggers respect their readers) वे आपको यूं ही नहीं समझते। वे आपकी टिप्पणियों का जवाब देते हैं। वे अपने वादे पूरे करते हैं और यदि कोइ वादा पूरा न कर पायें तो इसका कारण अवशय बताते हैं। (मैं निजी तौर पर ऐसी जगहों पर टिप्पणी करने से हमेशा बचता हूं जहां कभी इस आशय की चेतावनी लिखी हो कि कोई मेरे विचारों के विरूद्ध यहां टिप्पणी न करे)।
2. अच्छे चिट्ठाकार आपको अपनी पहली लाईन में ही अपनी ओर खींच लेते हैं। (Best Bloggers hook you in from the first sentence) थोड़े से कल्पनाओं के घोड़े दौड़ाईये, आप भी यह कर सकते हैं। इस प्रकार से शुरुआत कभी मत कीजिये: माफ कीजिये मैं बहुत दिनों से व्यस्त था, कुछ लिखने को ही न था, मेरे पास क्या चिट्ठा लिखने के अलावा कुछ काम नहीं ? क्या लिखूं, कुछ समझ में नहीं आ रहा ! अच्छे चिट्ठाकार के पास हमेशा आपको कुछ कहने के लिये होगा और यही आपको पढ़ने पर मजबूर कर देगा।
3. अच्छे चिट्ठाकार अपनी भाषा के जानकार होते हैं (Best Bloggers are good at the language) उनकी भाषा स्पष्ट और सीधी तथा व्याकरण सधा होता है। अपनी भाषा से ही वे समझदारी की झलक देते हैं।
4. अच्छे चिट्ठाकार खुले दिल के होते हैं।(Best Bloggers are generous) वे जानते हैं कि हर चिट्ठे का अपना एक स्थान है। जो चिट्ठे उन्हे अच्छे लगते हैं वे उनका लिंक अपने चिट्ठे पर देते हैं, बिना यह देखे कि दूसरा चिट्ठा उनसे छोटा है या बड़ा। नया या पुराना।
5. अच्छे चिट्ठाकार हमेशा कुछ नया सीखते रहते हैं।(Best Bloggers never stop learning) वे दूसरों के चिट्ठे पढ़ते हैं और उनसे सीखते हैं। वे नयी और अच्छी पुस्तकें पढ़ते हैं। कई बार आप जो पुस्तक पढ़ते हैं उसी तरह से लिखने भी लगते हैं। वे नया सीखने और नया करने को हमेशा तत्पर रहते हैं।
6. अच्छे चिट्ठाकार जानते हैं कि वे एक चिट्ठा समूह के सदस्य हैं।(Best Bloggers know they’re part of a community) वे इस समूह में दूसरों की मदद करते हैं। नये लोगों का स्वागत करते हैं, उनका उत्साह बढ़ाते हैं तथा उनकी सहायता करते हैं।
तो भाइयो यह तो था दूसरों का लिखा लेख जिसका मैंने हिंदी में अनुवाद किया। आप भी बताइये ना कि आप के पास क्या सुझाव हैं अच्छे चिट्ठाकार बनने के लिये?






