Hindi Virtual keyboard by Google
गूगल का वर्चुअल हिंदी कीबोर्ड(Hindi Virtual keyboard by Google) इंटरनेट पर हिंदी टाइपिंग की जानकारी ना रखने वालों के लिये एक वरदान के समान है। हाल ही में गूगल ने अपने वर्चुअल कीबोर्ड्स की घोषणा की। दूसरी कई भाषाओं के साथ साथ इसे हिंदी में भी जारी किया गया।
हमने इस वर्चुअल हिंदी कीबोर्ड को पिटारा टूलबार में शामिल किया है। एक क्लिक से ही यह वर्चुअल कीबोर्ड स्क्रीन पर नजर आने लगता है।
इंटरनेट पर जहां कहीं भी हिंदी कीबोर्ड की जरूरत पड़े पिटारा पर एक क्लिक से यह स्क्रीन पर नजर आने लगेगा। आप इसे माउस या अपने कंप्यूटर के कीबोर्ड से चला सकते हैं।
पहले से हिंदी टाइपिंग की जानकारी रखने वालों के लिये यह कीबोर्ड सहायक के रूप में भी काम आ सकता है। जब भी आप किसी की को भूल जायें तो फट से इस कीबोर्ड को चला कर हिंदी कीबोर्ड का लेआउट देख सकते हैं।
इसके लिये आप पिटारा के टूल मीनू में जायें और ‘हिंदी कीबोर्ड’ पर क्लिक करें। वर्चुअल कीबोर्ड आपकी स्क्रीन पर नजर आने लगेगा। इसके बाद आप किसी भी साइट पर हिंदी टाइप कर पायेंगे।