पिटारा हिंदी टूलबार के पूरे हुए दस हज़ार डाउनलोड

आज मुझे यह बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि पिटारा हिंदी टूलबार के दस हज़ार डाउनलोड पूरे हो गये हैं। इसके लिये मैं इस टूलबार के प्रयोगकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहुंगा जिन्हों ने इसे इतना पसंद किया। इसके साथ ही उन सब साथियों का धन्यवाद भी करना चाहुंगा जिनके सहयोग से इसे बेहतर बनाना संभव हुआ।

 pitara report

 

पिटारा के प्रतिदिन लगभग 25 डाउनलोड होते हैं। इसके दस हज़ार डाउनलोड्स में से आधे से कुछ कम यानि लगभग 4500 डाउनलोड  cnet की download.com साईट से हुए हैं। download.com पर पिटारा को Editors’ rating में पांच सितारे मिले हैं।

cnet download

पिटारा पर क्रिकेट स्कोर कार्ड और रेडियो सबसे अधिक पसंद किये जाते हैं। ब्लॉगिंग से जुड़े टूल भी बहुत पसंद  किये जाते है।


इंटरनेट पर हिंदी में गेम्स चाहियें ? यहां आईये!

Games in Hindi on Internet

आज जब इंटरनेट Internet  पर सब कुछ हिंदीमय होता जा रहा है तो गेम्स Games भी तो हिंदी Hindi में होनी चाहियें। मैंने एक छोटा सा प्रयास किया है। इंटरनेट Internet  पर फ्री Free में उप्लब्ध कुछ जावास्क्रिप्ट गेम्स Games का मैंने हिंदीकरण किया है। इन गेम्स का हिंदीकरण विशेषतः पिटारा हिंदी टूलबार के लिये किया गया है। यह गेम्स Games नीचे दिये गये लिंक्स पर उपलब्ध हैं।

हिंदी चाल

टिक टैक टो

अरेंज

 

hindi games

hindi games1

hindi games2