माइक्रोसॉफ्ट का हिंदी टाइपिंग टूल Hindi Typing Tool by Microsoft
क्योंकि यह है आर्टीफ़िशियल इंटेलिजेंट युक्त, तो जैसा चाहे टाइप कर रहा हूँ, यह टूल स्वत: ही उपयुक्त शब्द चुन लेता है। इसे अभी अभी अपने कंप्यूटर पर डाउनलोड किया है और टाइप कर रहा हूं पर लगता है कि टाइपिंग गति बरहा के मुकाबले दोगुनी हो गयी है।
इसके बारे में मैंने पिछले सप्ताह बताया था। माइक्रोसॉफ्ट ने हिंदी टाइपिंग का नया टूल जारी किया है इंडिक लेंगवेज़ इनपुट टूल Indic Language Input Tool। आप इसे ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों तरीके से
प्रयोग कर सकते हैं। ऐसा लगता है कि टाइपिंग का कोई नियम इस टूल मे नहीं है। यह स्वंय ही उपयुक्त शब्द चुन लेता है। यह टूल इतना आसान है कि "यह" टाइप करने के लिए आपको सिर्फ "YH” ही टाइप करना है। इसमें न तो पूर्नविराम "।" की समस्या है और न ही "ज्ञ", "क्ष" "ऋ" टाइप करने मे कोई दिक्कत है। स्क्रीन पर विकल्प भी दिखते हैं और किबोर्ड भी।
गूगल ट्रान्स्लिट्रेशन पर नींबुड़ा टाइप करना कठिन था पर इस टूल पर ऐसी कोई दिक्कत नहीं है। यहाँ तक की अंग्रेजी के ढेरों प्रचलित शब्द भी देवनागरी में मिल जाएँगे। मेरे हिसाब से हिन्दी टाइपिंग के लिए यह एक क्रांतिकारी परिवर्तन है।
यह टूल ऑफ़लाइन प्रयोग के लिए यहाँ से डाउनलोड किया जा सकता है।
इसे स्थापित और प्रयोग करने की सहायता यहाँ है।
ऑनलाइन प्रयोग के लिए साइट यहाँ है। ऑनलाइन साइट मूझे थोड़ी धीमी लगी।
आप इसके बुकमार्कलेट भी प्रयोग कर सकते हैं। बुकमार्कलेट यहाँ हैं।
19 comments:
बहुत पहले मैंने इसका परीक्षण किया था. अब तो ये कमाल है. नोट पैड पर भी यह काम कर रहा है और बहुत बढ़िया. पर यह सिर्फ फोनेटिक है. इसका औटो सजेस्ट इन्स्क्रिप्ट के लिए होता तो मजा आता . इसे मैंने इसी टूल से लिखा है.
आज तो खजाना भरा पडा है जी बहुत सुंदर ...काम की ढेर सारी जानकारी मिली
सही कहा आपने कि क्रांतिकारी परिवर्तन होगा यह टाइपिंग की दुनिया के लिये । ्रवि जी की सहमति के बाद इसे डाउनलोड कर रहा हूँ ।
आपकी इस बहुमूल्य प्रविष्टि का आभार ।
बहुत अच्छा है। लेकिन हम तो दो बरस पहले ही इन्स्क्रिप्ट टाइपिंग सीख गए रविरतलामी जी के आशीर्वाद से तो उस से अच्छी गति कहीं नहीं मिलती। वर्तनी के लिए तो पिताजी और मास्टर जी बचपन में ही खूब खोपड़ी बजा चुके थे।
This is very nice typing tool for Indian languages from Microsoft.
जानकारी के लिए शुक्रिया।
क्या इसमें रेमिंग्टन टाइप का ध्यान रखा गया है?
--------
महफ़ज़ भाई आखिर क्यों न हों एक्सों...
क्या अंतरिक्ष में झण्डे गाड़ेगा इसरो का यह मिशन?
Nahin, yeh Phonetic Typing Tool hai.
कमाल की बेहतरीन जानकारी।
Hindi Typing was never that much easy.
Very Good Hindi Typing Tool provided by the Microsoft.
नव वर्ष की आपको और आपके परिवार को शुभकामनायें.
Hindi Typing tool ke baare main batane ke liye shukriya.
You done a good job. How you got this tool? Now only I am hearing about this information. Thanks for sharing.
bahut bahut Dhanyawad..
सॉफ्टवेर की दुनिया मे एक और चमत्कार
It is very useful and easy
This tool is very much helpful for me because I am also trying to use Hindi in Microsoft.
You will certainly see a noticeable increase in your sales online just after you buy facebook fans from www.fanbullet.com as they sell genuine fans and likes. They provide you the prospect customers whose chances of buying your products are very high.
Your Accountant’s Office, LLC. was formed to assist small to medium sized businesses and individuals with all of their bookkeeping, accounting, tax, and business start-up needs. Your Accountant's Office
Post a Comment