गूगल की “है बातों में दम?” प्रतियोगिता – हिंदी में लिखें और इनाम पायें Google’s contest for Hindi

इंटरनेट पर हिंदी की सामग्री बढ़ाने के लिये तथा हिंदी लेखन को बढ़ावा देने के लिये गूगल हिंदी में लिखने की एक प्रतियोगिता “है बातों में दम?” ले कर आया है। इस प्रतियोगिता में कोई भी भारत वासी जो कि 13 वर्ष से अधिक उम्र का है भाग ले सकता है। यह प्रतियोगिता 31 जनवरी 2010 तक चलेगी। इसके अंतर्गत आपको निम्न में से किसी एक विषय पर निबंध लिखना है और प्रतियोगिता साईट http://google.co.in/meribaat पर जमा करवाना है।

i. मनोरंजन

ii.यात्रा

iii. खेल

iv. स्वास्थ

v. सामाजिक, वाणिज्यिक और राजनीतिक मुद्दे

प्रतियोगिता के नियम यहां लिखे हैं इनाम इस प्रकार दिये जायेंगे:

- हर विषय श्रेणी के विजेता को एक लैपटॉप

- हर विषय श्रेणी में 9वीं से 12वीं के विद्दार्थी द्वारा सबमिट की गई सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि को किसी ऑनलाइन बुकस्टोर की ओर से 5000 रु का गिफ्ट वाउचर

- सभी विषय श्रेणियों में से छांटी गईं पहली दस (10) प्रविष्टियों को 6 महीने का मुफ़्त इंटरनेट सब्सक्रिप्शन

- सभी विषय श्रेणियों में से छांटी गईं अगली 50 प्रविष्टियों के लिए Google गुडीज़

8 comments:

महाशक्ति December 8, 2009 at 5:51 PM

भाटिया जी आपकी पारखी नज़र मे भी दम है, धन्‍यवाद मित्रो के भाई/बहनो को सूचित करते है।

संजय बेंगाणी December 8, 2009 at 6:26 PM

ब्लॉगर बन्धू एक एक पोस्ट ठेल दें. गूगल भी राजी हो जाएगा :)

Dr. Mahesh Sinha December 8, 2009 at 7:20 PM

अच्छा कदम गूगल का

दीपक भारतदीप December 8, 2009 at 8:47 PM

दरअसल आपके इस ब्लाग से knol पृष्ठ पर पहुंचते हैं। वहां पर मेरे एक दो लेख हैं। पहले हमने एक आलेख से अनुमान लगाया था कि गूगल शायद विकिपीडिया के मुकाबले इस knol को खड़ा कर रहा है। अब सवाल यह है कि क्या हम अपने ही खाते में knol पर लिखें या फिर आपकी बतायी वेबसाईट से होते हुए अपने खाते में जायें क्योंकि आपकी बतायी वेबसाईट से अपने ईमेल से अपने ही पृष्ठ पर पहुंचा था।
दूसरा यह कि क्या अपने ब्लाग के कुछ लेख संशोधन कर यहां पर रख सकते हैं या नहीं। यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा। knol का मेरा खाता ईमेल पर पहले ही मौजूद है
दीपक भारतदीप

काजल कुमार Kajal Kumar December 8, 2009 at 10:25 PM

वाह क्या खबर लाए हैं जी आप

हिमांशु । Himanshu December 9, 2009 at 7:33 AM

बहुत शानदार खबर । आभार इसे बाँटने के लिये ।

Post a Comment