माइक्रोसॉफ्ट ले कर आया है हिंदी टाईपिंग के लिये ऑफलाईन टाईपिंग टूल

Microsoft’s  Indian language supporting software

माइक्रोसॉफ्ट ले कर आया है भारतीय भाषाओं के लिये  ऑफलाईन टाईपिंग टूल। इसमें  हिंदी के अलावा बंगाली, मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगु में टाईपिंग की सुविधा होगी। इसे जल्द ही डाउनलोड के लिये फ्री में उपलब्ध कराया जायेगा।

यह फोनेटिक टाईपिंग टूल होगा और इससे अपनी भाषा में टाईप करने के लिये रोमन कीबोर्ड पर ही टाईप करना होगा। यानि आप अपने अंग्रेजी कीबोर्ड पर टाईप कीजिये ‘Aaina ‘ तो वह अपने आप ’आईना’ में बदल जायेगा।

मजे की बात यह है कि यह टूल ऑफलाईन भी प्रयोग हो सकेगा।

इसके बारे में समाचार यहां है।

क्योंकि यह टूल माइक्रोसॉफ्ट ले कर आ रही है तो उम्मीद की जा सकती है कि यह टूल MS Word  में भी बेहतर तरीके से काम करेगा।



2 comments:

Nirmla Kapila November 26, 2009 8:52 AM

िस जानकारी के लिये धन्यवाद्

venus kesari November 27, 2009 1:37 AM

bahut badhiyaa jaankaaree hai

abhee chek karte hain

Post a Comment