गूगल ट्रांस्लिट्रेशन अब बना हिंदी का वर्ड प्रोसेसर

गूगल ट्रांस्लिट्रेशन Google Translitration  की कमियों के बारे में मैंने पिछली बार लिखा था। गूगल ने ना सिर्फ इन कमियों को दूर किया है अपितु अब अपने इस टूल को एक ऑनलाईन वर्ड प्रोसेसर के रूप में पेश किया है।

फॉंट के लिये विकल्प दिये हैं, फॉर्मेट करने की सुविधा दी है। फॉंट के आकार और रंग बदल सकते हैं। इंडिक अक्षरों को सम्मिलित कर  सकते हैं। लिंक लगा सकते हैं। शब्दकोश की सुविधा भी है। अब हिंदी में पूर्णविराम ’।’ लगाने में आसानी होगी तथा ’ज्ञ’ ’क्ष’ ’ऋ’ जैसे अक्षर टाइप करने में भी कोई कठिनायी  नहीं होगी। पाठ को प्रिंट करने की सुविधा भी है। साथ ही आप HTML को  भी एडिट कर सकते हैं।

एक तरह से अब एक साधारण हिंदी भाषी इंटरनेट पर बहुत ही आसानी से हिंदी में टाईपिंग कर सकता है। इंटरनेट पर हिंदी को प्रसारित करने में गूगल ट्रांस्लिट्रेशन का बहुत बड़ा योगदान है। अब इस टूल को पूरी तरह से विकसित कर हमें एक और उपहार दिया है।

 

गूगल ने इसे हिंदी के साथ साथ अन्य कई भारतीय भाषाओं एक लिये भी प्रस्तुत किया है।

 

Insert indic

 

यहां भी पढ़ें



5 comments:

श्रीश पाठक 'प्रखर' November 17, 2009 2:21 PM

हाँ; पर शायद इसमे से edit टूल और स्क्रीन की-बोर्ड की सुविधा हटा ली गयी है..क्षेत्रीय भाषाओँ को लिखने में अब यह सहायक नहीं हो सकेगा...

अनुनाद सिंह November 17, 2009 5:30 PM

बहुत अच्छा काम हुआ। पर इसे आफलाइन उपयोग के लिये उपलब्ध करा देते तो इसका लाभ हजारों गुना बढ़ जाता।

Arvind Mishra November 17, 2009 8:11 PM

सही ,शुक्रिया !

venus kesari November 18, 2009 2:04 AM

अरे वाह गजब का परिवर्तन

अब बहुत आसानी होगी :)

Anonymous,  April 30, 2010 1:35 AM

ANY SOFTWARE FOR HINDI TEXT TO SPEECH SUGGEST ME

Post a Comment