Google Script Converter-भारतीय लिपियों के लिये उपहार

 

Google script converter भारतीय गूगल लैब ने प्रस्तुत किया है स्क्रिप्ट कनवर्टर  Script Converter.  इसे बंगाली, गुजराती, इंगलिश, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, नेपाली, तमिल, तेलुगु के लिये पेश किया गया है। पंजाबी का विकल्प नहीं दिखा।

गूगल  स्क्रिप्ट कनवर्टर Google  Script Converter पर आप किसी भी साइट का लिप्यांतर तो कर ही सकते हैं, किसी भी टैक्स्ट पाठ का भी लिप्यांतर कर सकते हैं। यानि आपके पास यदि कोई फाइल हार्डडिस्क पर है जिसमें लिखे पाठ को आप लिप्यांतर करना चाहते हैं तो बस उस फाइल से पाठ को कॉपी कीजिये और गूगल की  स्क्रिप्ट कनवर्टर  Script Converter की साइट पर जा कर दिये गये स्थान पर चिपका दीजिये। इसके बाद मनचाही भाषा चुन कर अपने पाठ की लिपि को परिवर्तित कर लीजिये।  लिप्यांतर  बेहतर है तथा लिप्यांतर के बाद संपादन की आवश्यक्ता बहुत ही कम पड़ती है।

Google Translitration गूगल ट्रांस्लिट्रेशन में यह असुविधा है आप केवल एक एक शब्द करके टाइप करते है और उसका ऑनलाईन लिप्यांतर होता है, आप एक साथ वाक्य अथवा पैरा का लिप्यांतर नहीं कर सकते मगर इस नयी सुविधा में वाक्य अथवा पैरा की लिपि परिवर्तन भी की जा सकती है। साथ ही यह केवल रोमन से भारतीय भाषाओं में ही काम नहीं करता अपितु इसे आप किसी भी दी गयी दो भारतीय भाषाओं के आपस में लिपि परिवर्तन के लिये भी प्रयोग कर सकते हैं।

 

वैसे ऑनलाईन लिप्यांतर के लिये हमारे पास पहले से ही चिट्ठाजगत के गिरगिट का विकल्प उपस्थित है।

अपडेट: गूगल ने अपनी यह सेवा जुलाई 2011 बंद कर दी है। गूगल स्क्रिप्ट कनवर्टर गूगल लैब्स के अधीन शुरू की गयी थी मगर गूगल ने गूगल लैब्स प्रोजेक्ट को ही बंद कर दिया है।



8 comments:

अनुनाद सिंह November 15, 2009 3:18 PM

बहुत अच्छी जानकारी।

किन्तु गूगल जैसी महाकम्पनी से बड़ी चीजों की आशा है; जैसे ध्वनि से टेक्स्ट का सॉफ्टवेयर, टेक्स्ट को ध्वनि में बदलने वाला सॉफ्टवेयर, देवनागरी के लिये ओसीआर (छबि में लिखे देवनागरी को तेक्स्ट में बदलने वाला उपकरण) आदि।

फिर भी गूगल बधाई का पात्र तो है।

अनुनाद सिंह November 15, 2009 3:24 PM

मैने गांधीजी पर तमिल विकि के पृष्ठ के कुछ टेक्स्ट को उसमें डालकर देवनागरी में बदलने की कोशिश की तो "बहुत बड़ा यूआरएल" कहकर मना कर दिया।

फिर उस साइट का लिंक दिया तो काम हो गया।

इससे लगता है कि अभी टेक्स्ट के लिप्यन्तरण में कुछ तार्किक समस्या है।

prabuddhashoots November 15, 2009 4:17 PM

जब भी गूगल या माइक्रोसॉफ़्ट को हिंदी या दूसरी भारतीय भाषाओं के लिए काम करता देखता हूं तो बड़ा अजीब लगता है....लगता है, ज़ुबान हमारी, संस्कृति हमारी लेकिन 'हमारी' विश्वविख्यात सॉफ़्टवेयर कंपनियां क्या इनके लिए भी कोई काम कर रही हैं। और अगर हां तो वो नज़र तो नहीं आता।

Raviratlami November 16, 2009 12:47 PM

यह तो बहुत मजेदार है. आर्टीफ़िशियल इंटेलिजेंट युक्त!
प्रभासाक्षी की यह गैर-यूनीकोडित साइट इस टूल के जरिए यूनीकोड में यहाँ देखें -

http://scriptconv.googlelabs.com/frame?ln=hi&url=http%3A//www.prabhasakshi.com/

वैसे इस तरह का प्रयास गिरगिट तथा पद्मा द्वारा अलग-अलग किया गया था, इसे जोड़जाड़कर सम्मिलित कर दिया गया है. जो भी हो, बढ़िया है!

Anonymous,  December 14, 2009 8:23 PM

Google script converter for Indian languages is very good. It converts scripts of these langages instantly.

Anonymous,  March 4, 2010 2:14 PM

Easy Script converter provided by Google.

Dr.Rakesh May 11, 2010 10:28 AM

लगता है अगर गुगल को राजभाषा प्रसार-प्रचार व विकास का ठेका दे दिया जाए तो पिछले साठ साल में जो न हो सका वो साठ महीनों में हो जाएगा । यह सरकार की अकर्मण्यता नहीं तो ओर क्या है कि आज़ हिंदी व अन्य भारतीय भाषाओं के विकास के लिए गुगल को प्रयास करने पड़ रहे हैं । इस यथार्थ से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता ।

Buy facebook likes December 28, 2011 2:30 PM

I think people should update themselves with the latest tread of online business promotion via www.fanbullet.com. If anybody is planning to buy facebook fans for his business promotion, he should buy it from www.fanbullet.com. It will surely get fast and accurate outcome shortly.

Post a Comment