कैसे पढ़ें मोबाइल से हिंदी चिट्ठे
>> Oct 12, 2009
कैसे पढ़ें मोबाइल से हिंदी चिट्ठे How to read Hindi Blogs on your Mobile
आज आपको बताते हैं कि आप अपने मोबाइल(Mobile) से हिंदी चिट्ठे(Hindi Blogs) कैसे पढ़ सकते हैं। बस यदि आपका मोबाइल हिंदी दिखाने में समर्थ है और उसमें GPRS चलता है तो आप आराम से कभी भी कहीं भी हिंदी चिट्ठे पढ़ सकते हैं।
गूगल रीडर(Google Reader) से : आप गूगल रीडर पर अपने मनपसंद चिट्ठों की फीड जोड़ लें और फिर उन्हें मोबाइल पर पढ़ने के लिये अपने मोबाइल के ब्राउजर से http://www.google.com/reader पर जायें। यहां आप अपनी पसंद के चिट्ठे आराम से पढ़ सकते हैं।
![]()
(अपने मोबाइल पर गूगल रीडर से चिट्ठे पढ़ें)
चिट्ठाजगत(Chitthajagat) की मोबाइल साईट से : अपने मोबाइल के ब्राउजर में http://mobile.chitthajagat.in/ टाइप करें और चिट्ठाजगत की मोबाइल साईट पर पहुंच जायें। यहां आप ताजा हिंदी चिट्ठे पढ़ सकते हैं। चिट्ठाजगत की मोबाइल साइट रोमन में भी उपलब्ध है। यदि आपका मोबाइल देवनागरी नहीं दिखाता तो आप रोमन में भी हिंदी चिट्ठे पढ़ सकते हैं
![]()
(अपने मोबाइल पर चिट्ठाजगत से चिट्ठे पढ़ें)
ट्विटर(Twitter) से: जी हां आप ट्विटर से भी ताजा हिंदी चिट्ठा पोस्टों के बारे में जान सकते हैं। यहां आप चिट्ठाजगत अथवा अपने मनपसंद चिट्ठाकारों को फॉलो करके उनके ताजा पोस्टों के बारे में पढ़ सकते हैं।
![]()
(अपने मोबाइल पर ट्विटर से चिट्ठे पढ़ें)

2 comments:
बढिया जानकारी ।आभार।
कोशिश करेंगे कभी.
Post a Comment