मोबाइल पर ब्राउजिंग का पूरा मजा- ओपेरा मिनी

>> Sep 13, 2009

मोबाइल पर ब्राउजिंग का पूरा मजा- ओपेरा मिनी Opera Mini Mobile Browser

मैं ज्यादातर हिंदी चिट्ठे(Hindi Blogs) अपने मोबाइल(Mobile) के ओपेरा मिनी ब्राउजर(Opera Mini Browser) पर ही पढ़ता हूं।

ओपेरा मिनी (Opera Mini ) मोबाईल के लिये एक शानदार ब्राउज़र है जिस पर आप अपने मोबाईल से पूरी तरह इंटरनेट पर ब्राउजिंग कर सकते हैं।

बहुत सी खूबियों से युक्त यह ब्राउज़र एक फीड रीडर भी है। इसमें आप अपने बुकमार्क्स भी लगा सकते हैं, फीड पढ़ सकते हैं, फोंट का आकार छोटा बड़ा कर सकते हैं और किसी भी साईट को कुछ सीमाओं तक उसी तरह देख सकते हैं जैसे कि आप कंप्यूटर पर देखते हैं। यदि आप अपने डेस्कटॉप कंप्यूटर पर ओपेरा प्रयोग करते हैं तो आप अपने बुकमार्क्स को सिंक भी कर सकते हैं।

आपका मोबाइल यदि यूनिकोड समर्थित है तो आप इस ब्राउज़र में हिंदी बड़े आराम से पढ़ सकते हैं।  जावा एप्लिकेशन समर्थित  लगभग  सभी मोबाइलों पर   आप इस ब्राउज़र को स्थापित कर सकते हैं। इसका आकार है 97 केबी।

मजे की बात यह है कि यह ब्राउज़र हिंदी में भी उपलब्ध है। बस ओपेरा मिनी की इस साईट पर जाइये और अपनी भाषा हिंदी चुनिये और इसे डाउनलोड करके अपने मोबाईल पर स्थापित कीजिये।

आप अपने मोबाईल से सीधे operamini.com पर भी जा सकते हैं।

opera-next

ओपेरा आब मोबाइल के लिये एक नयी पीढ़ी का ब्राउजर लाने वाली है। यह नया ब्राउजर क्या और कैसा है इसके लिये ओपेरा की इस सुनहरी साईट पर नजर रखें। जानकारों की मानें तो ओपेरा सचमुच कुछ सुनहरी करने जा रहा है।

इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें


1 comments:

राजीव तनेजा September 13, 2009 11:29 AM  

क्या नोकिया के N70 मॉडल में भी हम हिन्दी में पढ सकते हैँ?...जब मैँ कोई हिन्दी की साईट खोलता हूँ तो उसमें बहुत सारी डिबियाँ सी बनी हुई आती हैँ

Post a Comment

  © Blogger template Werd by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP