ट्विटर पर कहां है हिंदी
>> Sep 26, 2009
पिछली बार जब एक ही दिन में बहुत से हिंदी ब्लॉगर्स ने ट्विटर पर खाता बनाया था तो अपन ने बहुत खुशी जतायी थी। मगर यह खुशी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई। हालांकि चिट्ठाजगत की इस सुविधा की वजह से ढेरों हिंदी चिट्ठाकारों के खाते तो ट्विटर पर बन गये मगर एक दो को छोड़ कर ट्विटर पर अधिक सक्रिय कोई नहीं है। आज जब ट्विटर तेजी से बढ़ते हुए इंटरनेट पर सोशल नेटवर्किंग और ब्लॉगिंग के मायने ही बदल डाल रहा है, हिंदी वालों का उससे वंचित होना सही नहीं है। इंटरनेट के हर बदलाव में हिंदी की हिस्सेदारी जरूर होनी चाहिये।
यहां आपको कुछ हिंदी के प्रमुख ट्विटार खातों के फॉलोअर्स ( शब्दकोश में फॉलोअर्स का अर्थ अनुयायी है मगर वास्तव में जो लोग आपके ट्विट्स पढ़ना चाहते हैं उन्हें आपके फॉलोअर्स कहा जाता है ) की संख्यांएं दिखा दें।
चिट्ठाजगत को छोड़ कर बाकी किसी भी मुख्य हिंदी ट्विटर खाते के फॉलोअर्स उल्लेखनीय नहीं हैं। यदि इनमें से आप किसी को फॉलो करना चाहते हैं तो उसकी इमेज पर क्लिक करें और उसे फॉलो करें।
कमेंट करके हमें बताना भी मत भूलियेगा।






3 comments:
ना जी.. चिट्ठाजगत को हम फौलो नहीं करेंगे.. एक ही दिन में 100 के लगभग ट्वीट कर जाते हैं वे लोग.. सिर्फ उनका ही ट्वीट दिखता है और जो जरूरी ट्वीट होता है वो गायब हो जाता है, कहीं दिखता ही नहीं..
I didn't know that twitter is available in hindi and there are many hindi users also.
twitter is available in hindi ?
nice.
Post a Comment