पिटारा पर सबसे अधिक लोकप्रिय है रेडियो

>> Jun 15, 2009

आज आपको बताते हैं कि  पिटारा हिंदी टूलबार  के प्रयोगकर्ता इस टूलबार को कैसे प्रयोग करते हैं। यानि आपको बतायेंगें कि पिछले 90 दिनों में  पिटारा के प्रयोगकर्ताओं ने टूलबार के किस भाग Component का सबसे अधिक प्रयोग किया।

Pitara Useage

यूं तो इसके सभी घटक आपको बहुत प्रिय हैं मगर सबसे अधिक  पिटारा का   प्रयोग रेडियो सुनने के लिये किया जाता है। 24 घंटे लगातार संगीत सुनने का इससे बढ़िया कोई और तरीका हो भी नहीं सकता। पिटारा हिंदी टूलबार में स्थित छोटा सा रेडियो प्लेयर आपको 100 से अधिक रेडियो चैनल सुनने के लिये उपलब्ध करवाता है, इसके आलावा आप अपने कंप्यूटर पर सेवड गाने भी इस प्लेयर पर बजा सकते हैं। नीचे दिये गये चित्र के अनुसार आप अपने पसंद के रेडियो फीड भी इस रेडियो में जोड़ सकते हैं।

pitara redio

रेडियो के बाद पिटारा के प्रयोगकर्ता इसके लिंक बटन को सबसे अधिक प्रयोग में लाते हैं। यहां आपको ढेरों हिंदी साईटों के  लिंक मिलते हैं।

इसके बाद सर्च बॉक्स का सबसे अधिक प्रयोग होता है। यहां आप वेब, समाचार, ओर्कुट, वीडियो, ट्विटर कुछ भी सीधे एक क्लिक से सर्च कर सकते हैं।

 

pitara search

इसके बाद बारी आती है क्रिकेट स्कोर कार्ड की। हालांकि क्रिकेट हर रोज और हर समय नहीं चल रहा होता फिर भी क्रिकेट स्कोर कार्ड का विजेट लोकप्रियता में चौथे नंबर पर है।

इसके अलावा हिंदी में टाईप करने का टूल भी बहुत लोकप्रिय है। इस टूल से किसी भी साईट पर हिंदी में टाईप किया जा सकता है।

हिंदी में ट्विटर पर ताजा सामग्री का टूल हाल ही में पिटारा में  लगाया गया है मगर यह भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें


2 comments:

हिमांशु June 15, 2009 4:00 AM  

मेरे लिये तो सबसे ज्यादा उपयोगी ’टूल’ घटक और इमेल नोटिफायर है ।
’हिंदी में ट्विटर पर ताजा’ टूल तो दिख ही नहीं रहा मेरे पिटारा टूलबार में । ऐसा क्यों ?

जगदीश भाटिया June 15, 2009 4:16 AM  

क्षमा करें अभी यह टूल फायरफाक्स के लिए उपलब्ध नहीं है मगर जल्द ही इसे फायरफाक्स के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा ।

Post a Comment

  © Blogger template Werd by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP