अब ट्विटर पर सीधे संदेश भेजें अपने पिटारा टूलबार से

ट्विटर बहुत ही तेजी से इंटरनेट पर लोकप्रिय हो रही माइक्रोब्लॉगिंग नेटवर्किंग सेवा है। इसके द्वारा आप लगातार हर समय  अपनो मित्रों के संदेश प्राप्त भी कर सकते हैं और अपने संदेश भेज भी सकते हैं। ट्विटर के बारे में ज्यादा जानकारी आप आलोक जी के इस लेख से ले सकते हैं। यदि आपका ट्विटर पर खाता नहीं है तो आज ही बनायें और स्वंय ट्विटर की साइट पर जाकर इसे आजमा कर देखें।

twitter

पिटारा टूलबार पर हमने ट्विटर का गेजेट लगाया है। इससे आप ट्विटर पर अपने मित्रों को लगातार संदेश भेज सकते हैं और उनके संदेश पढ़ भी सकते हैं। ट्विटर के बटन पर क्लिक करते ही एक खिड़की खुलेगी जिसमें आप अपने संदेश भेज सकेंगे और मित्रों के संदेश पढ़ सकेंगे। इस गेजेट को आप स्क्रीन पर कहीं भी खिसका सकते हैं और जब चाहे संकुचित( मिनिमाइज)  कर सकते हैं।



3 comments:

समीर लाल May 29, 2008 12:45 PM

आभार इस जानकारी के लिए.

How do we know May 30, 2008 1:57 AM

lijiye, aoki baat maan kar twitter par sign up kar diya.

Aur apko ek award bhi mila hai hamare blog par.

Nirmal jaiswal July 22, 2008 10:14 PM

TWITER is really fast in sending & receiving the mails. This
Is really a fast.
NIRMAL
-----------------------------
Digital Infosys

Post a Comment