चिट्ठाजगत पर मेरी पसंद
मैंने अपनी पोस्ट चिट्ठों में कूड़ा या खजाना - नजर नजर का फर्क में जब बताया कि कैसे आनन फानन में आप अपनी पसंद के चिट्ठों का चिट्ठाजगत पर अपना निजी पेज बना सकते हैं और कैसे उसकी फीड बना सकते हैं तो रवि जी ने मेरी सूची देखने में रुचि दिखायी। हालांकि उन्होंने यह सूची निजी मेल से भी भेज सकने की छूट दी थी मगर मैं इसे यहां प्रस्तुत कर रहा हूं। अब से मेरी पसंद के चिट्ठों की जो भॊ पोस्ट चिट्ठाजगत पर आयेगी वह मेरी नजर से बच नहीं पायेगी और चिट्ठों की भीड़ में मैं अपनी पसंद के चिट्ठों की किसी भी पोस्ट को पढ़ने से वंचित नहीं रहुंगा। यह है मेरा पसंदीदा चिट्ठाजगत फीड कड़ी वैसे यह सूची फाइनल नहीं है और इसे लगातार सुधारा जाता रहेगा, इसीलिये जो मेरे मनपसंद चिट्ठे इसमें नहीं जुड़ पाये हैं वे अगली बार जोड़ लिये जायेंगे।
अब से इन सभी चिट्ठों पर आने वाली पोस्ट आईना ले साईडबार पर भी नजर आयेगी।
7 comments:
पसंद अच्छी है.जानकर खुशी हुई.
बाकी सब तो ठीक है जगदीश जी लेकिन आपने अपने ब्लॉग अपनी रीडिंग लिस्ट में काहे डाल रखे हैं? ;)
अमित, अपनी पसंद मेँ तो शामिल कर ही सकता हूँ ;-)
हाँ-२ बिलकुल कर सकते हैं, आपके ब्लॉग हैं और आपकी लिस्ट है, ही ही ही!! :D वो तो बस मेरे को उत्सुक्ता हुई थी कि आपने अपने ब्लॉग अपनी पठनीय सूचि में काहे डाले क्योंकि जब आप ही लिख रहे हैं तो पता तो होगा ही कि क्या लिखा है! :)
यह कहां लिखा है
जिसने जो लिखा है
उसे वो नही पढेगा
बार बार पढेगा
तभी पता चलेगा
याद रहेगा
कि क्या लिखा था
टिप्पणी मिली कि नहीं
पोस्ट दोबारा लगायें
अबकी शायद
मिल जाये
मन और मस्तिष्क
खुश हो जाये.
I would also like to start blogging in Hindi. Please tell me how to make a Hindi Blog (I'd like Aaeena) ? how to write in hindi on blog.
amit_gayatri@msn.com
Amit
Hindi mei post kaise karein?
Post a Comment