दुबले होने का नुस्खा
General Motors Diet Plan in Hindi, Lose Weight Plan
आलोक जी की इस पोस्ट को देखा तो छः साल पहले दुबले होने के लिये किये गये कुछ कारगर नुस्खे अपन को भी याद आ गये।
दुबले होने की जनरल मोटर्स डाईट प्लान General Motors Diet Plan बहुत चलन में थी उन दिनों। जिस ऑफिस में मैं उन दिनों काम करता था इसका इतना चलन था कि ग्रुप में इस सात दिन के प्लान को किया जाता। लंच टाइम में हर कोई सलाद खा रहा होता। सात दिन का यह कार्यक्रम न सिर्फ आपके वजन में पांच से आठ किलो की कमी करता है, आपके पाचन तंत्र को भी सुधारता है।
हालांकि सभी डाईट प्लान्स (Diet Plans) के साथ यह वैद्यानिक चेतावनी तो रहती ही है कि इसे डाक्टर से पूछ कर या डाक्टर की देख रेख में ही करें मगर मेरे ऑफिस में बहुत लोगों ने इसे अपने आप ही किया और सभी को इसके बहुत अच्छे परिणाम मिले। मजेदार बात यह है कि इस प्लान में आप पेट भर कर खा सकते हैं, जितना मर्जी खा सकते हैं मगर आपको वही खाना और पीना ;) है जो कि इस प्लान में बताया गया है।
अंग्रेजी में आप इसे यहां पढ़ सकते हैं। इसका हमने कुछ कुछ भारतीयकरण कर दिया था तो संक्षेप में इसे हिंदी में बता देते हैं।
कहते हैं कि यह प्लान जनरल मोटर्स कंपनी ने खास तौर पर अपने कर्मचारियों के लिये बनवाया था।
पहले सात दिन किसी भी तरह की अल्कोहल, शराब, बियर अथवा सॉफ्टड्रिंक (क्लब सोडा को छोड़ कर) की मनाही है।
सात दिन कमसे कम प्रतिदिन दस गिलास पानी अवश्य पीयें।
पहला दिन: केले के अलावा सारे फल खायें। जितना मर्जी फल फ्रूट खायें। खास कर तरबूज खायें।
दूसरा दिन: सलाद और सब्जियां। जो कच्ची खायी जा सकती वे सब्जियां कच्ची ही खायें अथवा उबाल कर या पका कर खायें। सुबह नाश्ते में थोड़े से मक्खन के साथ भुना आलू खाने को कहा गया है मगर मैं इस दिन उबला आलू मसल कर उसमें प्याज और मसाला डाल उसी तरह तैयार कर लेता जैसे कि परांठा बनाने के लिये उबले आलू को मसल कर मसाला बनाया जाता है। इससे पेट भी भरा भरा रहता है।
तीसरा दिन: सब्जियां और फल। कोई सीमा नहीं, जितना चाहे खायें। केला अभी भी नहीं खाना है। और आज आलू भी नहीं खाना है।
चौथा दिन: केले और दूध। आज के दिन आठ केले और तीन गिलास दूध। इसके साथ बाद में बताये गये तरीके से बना सूप भी पियें।
पांचवां दिन: हम इस दिन खाते हैं पनीर (पकायें नहीं) और टमाटर। पानी कुछ और ज्यादा पीयें।
छठा दिन: पनीर और सब्जियां। जितना चाहे खायें।
सातवां दिन: ब्राउन राईस (अपन साधारण उबले चावल भी खाते) । फलों का रस और सब्जियां।
खास सूप : कम से कम छः प्याज, बड़े बड़े टमटार, शिमला मिर्च और बंद गोभी से सूप बनायें और सातों दिन जितना चाहे पीयें।
जिस दिन सब्जियां खाने की छूट है उस दिन आप सब्जियां पका भी सकते हैं। एक चम्मच रिफाईड अथवा घी हर रोज इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस डाइट को करते समय आपको डाइटिंग पर होने का ज्यादा अहसास नहीं होता। मुझे जब भी ऐसा अहसास होता तो सोडा (क्लब सोडा) में नींबू और काला नमक मिला कर ले लेता।
हालांकि इस डाइट प्लान में दूध की चाय पीना मना है मगर इतनी छूट हम अपने को दे सकते हैं।
आपको अपने शरीर में तीसरे दिन से ही अंतर दिखने लगेगा। आठवें दिन स्वंय को आईने में देखें। अच्छा लगेगा।
11 comments:
जी भारतीय शैली में इसे देने के लिये शुक्रिया. लेकिन मैने इस डाइट की बहुत आलोचना सुनी है. इसे एक बार आजमाया भी थी...थोड़ा बहुत वजन कम भी हुआ लेकिन फिर बढ़ गया. मेरे विचार से किसी भी डाइट को आजमाने से अच्छा है अपनी जीवन शैली को सुधारना.
तली हुई चीजों से परहेज और कुछ शारिरिक श्रम बस इतना ही तो चाहिये हाँ परिणाम सात दिन में नहीं मिलेंगे पर महीने में जरूर मिल जायेंगे.
hamare liye bhi koi diet kaam nahi karti.. kya karein!
par ek baat mein hamara yakeen hai ki yadi shareer ko kasrat ghar mein hi di jaaye to swasthaya mein laabh avashya hota hai.
आपका नुस्खा पढ कर अच्छा लगा। मैं भी इसे आजमाने की कोशिश करूंगा।
maine yeh program kiya hai aur ek week main 6.5 kg kam bhi hua hai par apki bat main dam hai ki us weight ko kayam rakhana jyada mushkil hai.
phir bhi meri koshis jari hai
diet paln aisa hona chaiye jisko aap whole life follow kar saken or aapko follow akrne mian koi jayda pareshani bhi na ho.Ager hum fries or sugar pe controll karenge to kafi hadd tak obesity ki probolm nahi ayaegi or ager already hia to jaldi control mian aayegi.pototo boil karke khane mian koi jayda calories nahi hoti oil ki bhi humari body ko utni hi jarorat hai jitni ki water ko. so its better to exercise daily instead of dieting.
main bhi ye plan jarur karugi aur kam se kam 10 kg to kam karugi
Meri abi delivery hui hai, jiski vajaha se mera weight bhad gaya hai. baby ko muje feed karna padta hai to kya mein ye diet use kar sakti hu. please let me know thanks.
Please translate your hindi in English, so other community from Pakistan, Bangladesh, Nepal and Sri Lanka can get benefit. I am from Scotland and would like to read your site in English. Arsghad
its really a good plan
I recently gave birth to a healthy child, I need a good diet plan to loose weight I gained during my pregnency.
As I also need to feed my baby, Diet should be enough healthy.
Please help meeeeeeeee.
this is good diet plan
Post a Comment