चिट्ठों को रोमन में पढ़ने के लिये चिट्ठाजगत की साईट पर जाने की जरुरत नहीं

एक बार शायद श्रीश शर्मा ने कहा था कि चिट्ठाजगत की टीम का दिमाग बहुत ही उर्वर है और ये लोग ऐसे ऐसे आइडिया खोज कर लाते हैं जिसके बारे में कोई दूसरा सोच भी नहीं सकता।

अब चिट्ठाजगत पर हमें  मिला है अपने चिट्ठे के लिये RSS फीड रोमन में। यानि कि अब आप अपने चिट्ठे पर एक बटन लगायें रोमन फीड सब्सक्राईब करने का और आपके पाठक आपके चिट्ठे की रोमन फीड के ग्राहक बन सकते हैं। फिर उसके बाद पाठक चाहें गूगल रीडर या किसी भी अन्य फीड रीडर पर इस रोमन फीड को  पढ़ सकेंगे। यानि चिट्ठाजगत की साईट पर जाने से मुक्ति। इसके लिये बस आपको चिट्ठाजगत के इस पृष्ठ पर जाना है और अपने चिट्ठे का लिंक देना है। चिट्ठाजगत आपके लिये एक कोड बना देगा, बस इस कोड को अपने साईडबार में लगाइये बिल्कुल जैसे मैंने लगाया है। ऐसी सुविधा देने के लिये चिट्ठाजगत का बहुत बहुत धन्यवाद।



2 comments:

श्रीश शर्मा October 8, 2007 10:59 AM

वाह यह अच्छी जानकारी उपलब्ध कराई आपने। चिट्ठाजगत का एक और बढ़िया कदम, देवनागरी न जानने वालों के लिए यह सुविधा लाभदायक होगी।

sanjay bengani October 8, 2007 4:11 PM

देवनागरी के पक्षधर क्या सोचते है? मुझे लगता है इससे रोमन में लिखी जाने वाली हिन्दी को प्रोत्साहन मिलेगा.

Post a Comment