कैसे लिखी मोबाइल से हिंदी

>> Sep 28, 2007

How to write Hindi on Mobile


3110ad.JPG


अब यह पता नहीं मोबाइल (Mobile) की छोटी स्क्रीन के कारण था या पोस्ट लिखने की उतावली थी कि मोबाइल (Mobile) से हिँदी (Hindi)  मेँ लिखी पहली पोस्ट पर फोन का मॉडल 3110 के स्थान पर 3310 लिखा गया। वास्तव में यह नोकिया का 3110 क्लासिक फोन है। मगर मुझे पता चला है कि नोकिया के सभी नये फोन अब इस सुविधा से युक्त हैं।

वास्तव में  हिंदी (Hindi) एसएमएस लिखने की सुविधा का प्रयोग मैंने मोबाइल (Mobile)  के ब्राउजर में जा कर अपना चिट्ठा लिखने के लिये किया।

वैसे तो वर्डप्रैस http://m.wordpress.comपर आपको मोबाइल (Mobile) से पोस्ट करने की सुविधा देता है और अंग्रेजी में मोबाइल से पोस्ट करना बहुत ही आसान है। मगर वर्डप्रैस की इस मोबाइल साइट पर हिंदी (Hindi) में पोस्ट लिख कर जब पब्लिश का बटन दबाया तो मेरे मोबाइल ने unknown response दिखा दिया। इसके बाद मैंने मोबाइल पर ही वर्डप्रैस की साइट पर जा कर जैसे कंप्यूटर पर पोस्ट लिखते हैं वैसे ही पोस्ट लिखी और पब्लिश कर दी। पोस्ट पब्लिश हो गयी। मुझे मोबाइल पर दोबारा टाइप नहीं करना पड़ा क्योंकि पहले वाली जगह से ही मैंने टैक्स्ट को कापी कर लिया था। नोकिया का यह मोबाइल यूनिकोड समर्थित है तथा सभी यूनुकोड साइट्स को हिंदी में बहुत अच्छे से दिखाता है।

अब बतायें आपको टाइपिंग के बारे में। मुझे फिर से ’क ख ग ’ याद करना पड़ा। कूंजियां कुछ इस तरह हैं:


 


1 = ँ ं ः  1 । . , ? !

2= अ आ इ ई उ ऊ ऋ 2

 3= ए ऐ ओ औ आँ 3

4= क ख ग घ डं 4


5= च छ ज झ ञ  5


6= ट ठ ड ढ ण 6


7= त थ द ध न 7


8= प फ ब भ म 8


9 = य र ल व श ष स ह ळ क्ष ज्ञ 9


इसमें हिंदी के अलावा आठ अन्य भारतीय भाषाओं की टाइपिंग संभव है तथा सभी भाषाओं के लिये कूंजी सहायता कार्ड  जो कि पर्स में आराम से रखा जा सकता है मिलता है। यदि आप उस पोस्ट को ध्यान से देखें तो टाइप करने में ’हिंदी" के स्थान पर मुझसे हिँदी लिखा गया और ’मे’ की बिंदी शुन्य जैसी लगती है।

बाकी जैसा कि आपने रिलायंस फोन के एक विज्ञापन में भी देखा होगा कि जहां पानी न हो, जमीन न हो, रोशनी न हो, मोबाइल का नेटवर्क तो होता ही है। तो  अब आप जहां कहीं से  भी अपना चिट्ठा (Blog)  तो लिख ही सकते हैं।

इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें


10 comments:

sanjay bengani http://aaina.jagdishbhatia.com/2007/09/blog-post_5336.html?showComment=1191002940000#c5655352708077727079'> September 28, 2007 11:39 PM  

धन्यवाद. जब मोबाइल धारक हो जाएगें तब काम आएगा. एक उपयोगी लेख.

sanjay bengani http://aaina.jagdishbhatia.com/2007/09/blog-post_5336.html?showComment=1191002940001#c6611095890043417357'> September 28, 2007 11:39 PM  

धन्यवाद. जब मोबाइल घारक हो जाएगें तब काम आएगा. एक उपयोगी लेख.

Amit http://aaina.jagdishbhatia.com/2007/09/blog-post_5336.html?showComment=1191007255000#c6815104272629614796'> September 29, 2007 12:50 AM  

खूब, बहुत अच्छे!! :)

payal http://aaina.jagdishbhatia.com/2007/09/blog-post_5336.html?showComment=1191163419000#c1120729770206897380'> September 30, 2007 8:13 PM  

well I dont know of blogs but certainly you can SMS in hindi from mobile. Have a look at this.

MeghDoot™ - SMS in HINDI using English keypad only. For a free Demo point your wap browser to hostj2me.com/wmluser/tensor Use the second link if your phone has hindi fonts else download the first link.

cheers

सागर चन्द नाहर http://aaina.jagdishbhatia.com/2007/09/blog-post_5336.html?showComment=1191167949000#c3545217141381421348'> September 30, 2007 9:29 PM  

मैं भी सोचता हूँ कि अब एक मोबाईल ले ही लूं, रात को घर से चिठ्थे लिखने के काम आयेगा, पर कहीं श्रीमती जी.... :(

sarveshwar singh http://aaina.jagdishbhatia.com/2007/09/blog-post_5336.html?showComment=1191246533000#c3453769730605014441'> October 1, 2007 7:18 PM  

han bhai! ab to mujhe bhi apna mobile badlna hogo taki aapki tarah main bhi hindi mein phone bloging kar sakoo.

सृजन शिल्पी http://aaina.jagdishbhatia.com/2007/09/blog-post_5336.html?showComment=1191498076000#c232985599912862212'> October 4, 2007 5:11 PM  

वाह, जगदीश जी। तो आपने बाजी मार ली।

सोच तो मैं भी कई महीनों से रहा था कि मोबाइल से पोस्ट करूं चिट्ठे पर हिन्दी में। सुविधा तो पहले से ही थी और तरीका भी पता था, लेकिन उत्सुकता नहीं थी।

चलो, इसे एक बार मैं भी करके देखता हूं।

आप को पाठक और डॉलर दोनो मिल सकते हैं इससे « आईना http://aaina.jagdishbhatia.com/2007/09/blog-post_5336.html?showComment=1191702855000#c5375638347531413231'> October 7, 2007 2:04 AM  

[...] हालांकि मेरे नये मोबाइल में देवनागरी पढ़ी जा सकती है मगर उन करोड़ों माबाइल धारकों के बारें [...]

मोबाइल पर लिखी हिन्दी ….. | दुनिया मेरी नज़र से - world from my eyes!! http://aaina.jagdishbhatia.com/2007/09/blog-post_5336.html?showComment=1241230748000#c7362744100914680092'> May 2, 2009 7:49 AM  

[...] कि यह किला भी फतह हुआ। और जब उन्होंने लिखने का तरीका बताया तो मन और भी प्रसन्न हो गया, यह [...]

ePandit http://aaina.jagdishbhatia.com/2007/09/blog-post_5336.html?showComment=1263554136646#c6173170846260550341'> January 15, 2010 4:45 PM  

आपने कुछ वर्ण गलत लिखे हैं:

1 कुञ्जी में विसर्ग(ः) के बाद हलन्त(्) होता है। 3 में "आँ" की जगह "ऑ" होता है तथा "ऐ" के बाद "ऍ" भी होता है। 4 में "डं" की जगह "ङ" होता है। इसके अलावा हर कुञ्जी में सभी व्रणों के बाद नुक्ते वाले वर्ण आते हैं।

कुछ अन्य अन्तर शायद फोन मॉडल के कारण हैं, मेरे फोन में 1 से पूर्णविराम प्रकट नहीं होता, इसके अलावा 9 से "क्ष" तथा "ज्ञ" नहीं आते।

Post a Comment

  © Blogger template Werd by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP