नारद पर सर्च करें सीधे अपने ब्राउज़र से

search2.jpgआज अनजाने ही इस मजेदार चीज का पता चला। यदि आपके पास इंटेरनेट एक्सप्लोरर 7 है तो आप सीधे अपने ब्राउज़र से ही नारद या किसी भी ब्लॉग पर बिना वहां पर गये सर्च कर सकते हैं। बस नारद या जिस ब्लॉग से search.jpgsearch.jpgआप सीधे सर्च करना चाहते हैं उसे आपको अपने ब्राउज़र मे सर्च प्रोवाईडर के रूप में जोड़ना पड़ेगा। ब्राउज़र में सर्च प्रोवाईडर को जोड़ना बेहद आसान है। पहले आप अपने ब्राउज़र के सर्च इंजन के ड्रॉपडाउन मीनू में जा कर Find more providers क्लिक करें, आप माइक्रोसॉफ्ट की इस साइट पर पहुंच जायेंगे। यहां Create Your Own के बॉक्स में यह URL डाल दें। http://narad.akshargram.com/?s=TEST अब इसे नाम दे कर Install पर क्लिक कर दें। बस हो गया। अब नारद आपके सर्च इंजनों में जुड़ गया। अब आप सीधे अपने ब्राउज़र से नारद पर सर्च कर सकते हैं।

ब्लॉगस्पॉट के ब्लॉगर यदि अपने ब्लॉग पर गुगल एड लगाते हैं तो गुगल एड से वे गुगल सर्च अपने चिट्ठे पर लगायें। अब इस सर्च बॉक्स में लिखें TEST और अपने ब्लॉग को सर्च करने का विकल्प टिक करके एंटर करें। अब जो साइट खुलेगी उसका URL कॉपी करके Create Your Own के बॉक्स में डाल दें। इस प्रकार आप अपने चिट्ठे को भी सीधे अपने ब्राउज़र से सर्च कर पायेंगे।

वर्डप्रैस के चिट्ठाकार सर्च का विजेट लगा कर ऊपर की प्रक्रिया से इसे जोड़ें। वर्डपैस का URL यूं आयेगा http://aaina2.wordpress.com/?s=TEST बस यहां http://aaina2.wordpress.com/ के स्थान पर अपने चिट्ठे का पता डाल लें।


Technorati Tags: , , , , ,



4 comments:

समीर लाल July 13, 2007 7:44 AM

ज्ञानवर्धन के लिये आभार.

Shrish July 13, 2007 11:06 AM

फायरफॉक्स से प्रेरित होकर IE7 में बहुत सी सुविधाएँ जोड़ी गईं थी जिनमें सर्च इंजन जोड़ने की सुविधा भी शामिल है। फायरफॉक्स पर मैं इसका बखूबी इस्तेमाल करता हूँ, कम से कम २० सर्च इंजन जोड़ रखे हैं। :)

Tarun July 13, 2007 12:38 PM

जगदीश जी, जानकारी के लिये धन्यवाद वैसे मैने इसी तरह का सर्च प्लगिन फायरफोक्स ब्राउजर के लिये बनाना बताया था यही कोई दिसंबर २००६ में, आप उसे बनाना यहाँ देख सकते हैं -

http://www.readers-cafe.net/nc/2006/12/18/your-website-search-plugin-for-firefox/

SHUAIB July 13, 2007 3:05 PM

जानकारी के लिये धन्यवाद

Post a Comment