न्यूयार्क टाइम्स की साइट पर 'हिंदी टूलबार' और 'आईना'

पिछले मार्च में मैंने हिंदी टूलबार को http://cnet.com के http://download.com पर लिस्टिंग के लिये निवेदन किया था। चार जून को टूलबार वहां लिस्ट होने के लिये स्वीकार कर लिया गया। कल सुबह मुझे देख कर यह सुखद एहसास हुआ कि आईना पर कुछ हिट्स जिस लिंक से आये हैं वह न्यूयार्क टाइम्स की साइट के हैं। वहां जा कर मुझे पता चला कि न्यूयार्क टाइम्स का http://download.com के साथ सहयोग है इसलिये आईना और हिंदी टूलबार के लिंक न्यूयार्क टाइम्स की साइट पर भी पंहुच गये।

केवल दो दिन में ही यहां से इस टूलबार को 44 बार डाउनलोड किया गया।


इस टूलबार के बारे में download.com   ने यह लिखा:
This is a Toolbar made for Users in India who use Hindi on Internet by Hindi lover and Hindi User. As devloper of this Toolbar is interested in promotion of Hindi on the Internet. Hindi is being promoted by the devloper of this Toolbar in many ways.



13 comments:

समीर लाल June 8, 2007 2:04 AM

वाह!! बधाई हो.

उन्मुक्त June 8, 2007 2:10 AM

वाह क्या बात है।

श्रीश शर्मा June 8, 2007 2:18 AM

बधाई जगदीश भाई। आपने मेरे इस विचार को सही साबित कर दिया कि छोटे छोटे प्रयत्नों से भी बड़े लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। आज जरुरत है कि हम सब हर संभव तरीके से लोगों को हिन्दी से जोड़ने का कार्य करें। जरुरी नहीं कि यह काम सिर्फ प्रोग्रामरों, डेवलपरों और तकनीकी जनों के भरोसे छोड़ा जाए। हम सब को हिन्दी प्रचार का यह पुनीत कार्य आगे बढ़ाना है।

रवि June 8, 2007 2:34 AM

जगदीश जी, आपके प्रयासों के लिए साधुवाद :)
आपका हिन्दी टूलबार तो वाकई काम का है.

Raman Kaul June 8, 2007 5:14 AM

बहुत बढ़िया। बधाई हो।

Sanjeet Tripathi June 8, 2007 6:06 AM

एक अच्छा समाचार!
साधुवाद आपको।

Amit June 8, 2007 10:03 AM

बहुत खूब, अन्य बड़ी डाउनलोड साइटों पर भी लिस्ट करवा दीजिए। :)

DR PRABHAT TANDON June 8, 2007 5:56 PM

बधाई हो ! आखिरकार यह टूल बार है भी तो गजब का !

manoj,  June 8, 2007 5:58 PM

thanks for your efforts.

Pratik Pandey June 9, 2007 12:38 AM

भाईसाहब, बहुत-बहुत बधाई हो। आपके प्रयास हिन्दी चिट्ठा जगत को निश्चय ही बहुत आगे ले जाएंगे।

how do we know June 13, 2007 2:33 AM

बहुत सही! मुबारक हो!

हिंदी टूलबार में लाईव क्रिकेट स्कोर कार्ड Live Cricket Score Card « आईना November 15, 2007 11:06 PM

[...] न्यूयार्क टाइम्स की साइट पर ‘हिंदी टूà... [...]

Post a Comment