इस ब्राउजर से हिंदी की होगी - प्रगति

pragati.png

फायरफॉक्स पर अधारित हिंदी का आधुनिक ब्राउजर है प्रगति
पूरी तरह के इस हिंदी ब्राउजर की खूबी है इसका ऑनलाईन टाईपराईटर जो कि हिंदी लिखने वालें के लिये एक सौगात की तरह हैं। अब अलग से किसी टाईपराईटर टूल की जरूरत नहीं, इस ब्राउजर में ही हिंदी टाईपराईटर है जो कि एक क्लिक से प्रगट होता है।

aainap.JPG

एक खूबसूरत सा नन्हा सा पाई मिनू है जो स्क्रीन पर विजेट की तरह तैरता रहता है।

vidget.JPG

हिंदी शब्दकोश बीच में ही सम्मिलित है।
अंग्रेजी शब्दों के हिंदी अर्थ जानने के लिये अंग्रेजी शब्दों पर सिर्फ क्लिक करें और हिंदी अर्थ हाजिर है।
एक बार आजमा कर देखें।



11 comments:

समीर लाल January 19, 2007 6:18 AM

वाह, बढ़िया चीज लाये हैं, हाथ अजमाया जायेगा. धन्यवाद.

राकेश खंडेलवाल,  January 19, 2007 7:12 AM

अच्छी सूचना है

Pratik Pandey January 19, 2007 7:21 AM

वाह, सुखद ख़बर। ऐसे औज़ार आने से तकनीकी तौर पर हिन्दी की अड़चनें दूर होती जा रही हैं। लगता है जल्दी ही हिन्दी के दिन बहुरेंगे।

Tarun January 19, 2007 1:40 PM

जगदीश जी, बडी सही काम की चीज लाये हो आप, डाउनलोड चल रहा है बस अब आजमा के देखना है

संजय बेंगाणी January 19, 2007 2:30 PM

वाह !
इसे अभी उतारता हूँ.
मस्त चीज के बारे में बताया है. सही जुगाड़. साधूवाद.

आशीष January 19, 2007 3:00 PM

एक जरूरी सुचना !

यदि आप फ़ायरफ़ाक्स उपयोग कर रहे हो तो तो इसे इंस्टाल करने से परेशानी हो सकती है। ये दोनो ब्राउजर एक ही कोर (मोझीला) उअपयोग करते है। फ़ार्यरफ़ाक्स और प्रगति एक साथ नही चल सकते।
यदि आपने फायफाक्स चलाया हुआ है और आप प्रगति चलाने की कोशीश करे वह फायर फाक्स ही खोलेगा। और यदि आप प्रगति उपयोग कर रहे है और फायरफाक्स चलाना चाहें तो वह प्रगति की एक खिडकी और खोल देगा !

मै यही सलाह दूंगा कि इन दोनो मे से एक ही चूने या तो फायर फाक्स या प्रगति !

दोनो मे अंतर नही है , प्रगति मे कुछ ज्यादा फिचर (हिन्दी के लिये)है !

गुप्त,  January 19, 2007 3:30 PM

अच्छी ख़बर तो अवश्य है, लेकिन इसमें हिंदी भाषा का उपयोग पसंद नहीं आया। एक मेन्यू का नाम है "जाओ"। हमारी तकनीकी शब्दावली में अभी बहुत विकास की आवश्यकता है।

सागर चन्द नाहर January 19, 2007 4:12 PM

देखने के लिए ब्राऊजर बहुत अच्छा है, पर टाइपिंग के लिये उतना सुगम नही लगता। एक तो फ़ोनेटिक टाईपराईटर पर काम करने की आदत और इसमें आधे अक्षरों को टाईप करने की जटिल प्रक्रिया। अभी बहुत से सुधारों की जरूरत है।

DR PRABHAT TANDON,  January 19, 2007 4:39 PM

अच्छी जानकारी है, लेकिन फ़ोनिटिक राइटर प्रयोग करने वालों को अधिक मजा नही आयेगा।

संजय बेंगाणी January 19, 2007 7:36 PM

इसे फायरफोक्स की सारी दुर्बलताएं वारसागत मिली है. :(

mukund January 30, 2007 7:22 PM

प्रगति करने के लऐ शुक्रिया

Post a Comment