Sunday, July 12, 2009

जानिये ट्विटर पर कौन कौन से हैं गूगल के खाते

0 comments

twitter

अपने पिछले लेख में मैंने आपको बताया था कि किस तरह से  टैक्नोरैटी के बाद अब ट्विटोरैटी  ट्विटर्स के लिये एग्रिगेटर और रैंकिंग की साईट बन गयी है। साथ ही हिंदी में ट्विटर पर कुछ लेखों के लिंक भी दिये थे।

आज गूगल ने एक लेख लिख  कर बताया कि ट्विटर पर उसके कितने खाते हैं। इसे जरूर पढ़ें, और जिस तरह की भी आपकी रुचि हो उस खाते को फोलो भी करें।

साथ ही ट्विटर पर कैसे ट्विट करें कि आपके ट्विटर संदेश अधिक से  अधिक लोग री ट्विट करें इस पर एक शानदार लेख अंग्रेजी में यहां पढ़ें।

Thursday, July 9, 2009

क्या आप जानते हैं?

4 comments

1. क्या यह संभव है कि भारत में आपके विज़िटिंग कार्ड  ब्रेल लिपि में भी हो सकॆं?

2. क्या आप नेत्रहीनों के लिये काम करने वाली संस्था ईशा के बारे में जानते हैं?

टिप्पणी के रूप में अपके जवाब हां या नां में दें। यह पोल एक समाज सेवी संस्था के लिये किया जा रहा है। इसमें भाग ले कर इस संस्था की मदद करें।

Wednesday, July 8, 2009

टैक्नोरैटी के बाद अब ट्विटोरैटी

2 comments

technorati

टैक्नोरैटी दुनिया भर के ब्लॉग्स के लिये एग्रिगेटर भी है और ब्लॉगस को रैंकिंग भी प्रदान करता है। टैक्नोरैटी के पहले सौ ब्लॉग्स की रैंकिंग पाना किसी भी ब्लॉगर के लिये गर्व का विषय है। टैक्नोरैटी अब ले कर आ रहा है ट्विटोरैटी। यानि कि ट्विटर्स के लिये एग्रिगेटर और रैंकिंग।

twitter

ट्विटर इंटेरनेट पर बहुत ही तेजी से छा रहा है। जानिये

ये ट्विटर क्या बला है? आप भी ट्वैटर्य को प्राप्त हों

किस्सा ए ट्विटर

ट्विटर के जरिए चहकिए और साथ में मुफ़्त के समोसे भी भेजिए और पाइए

Sunday, July 5, 2009

“आईना” अब नये पते पर

5 comments

आईना अब निजी डोमेन पर आ गया है। बहुत लंबे समय के सोच विचार के बाद मैंने अपना निजी डोमेन ले लिया है।

आईना का नया पता है http://aaina.jagdishbhatia.com | नये डिजाईन के बारे में अपने विचार जरूर बतायें और आईना के नये पते को बुकमार्क करना ना भूलें।

मेरा वादा है कि अब आईना पर नियमित लेखन जारी रहेगा।

Sunday, June 28, 2009

संगीत का एक उत्कृष्ट चैनल है ‘रेडियो फलक’

2 comments

कई दिनों से इसके बारे में लिखने की सोच रहा था मगर आज जब मनीष भाई ने लिखा कि   “ क्यूँ हमारी संगीत प्रेमी जनता महरूम है एक उत्कृष्ट संगीत चैनल से ?” तो अपने आप को इस उत्कृष्ट चैनल ‘रेडियो फलक’ के बारे में लिखने से रोक नहीं पा रहा हूं।

Falak गज़लों, नज़्मों, कव्वालियों और क्लासिक गीतों का यह चैनल बिना आरजे की  बक बक और विज्ञापन के चौबिस घंटे उत्कृष्ट संगीत सुनाता है। यदि आप भी जगजीत सिंह, चित्रा सिंह, गुलाम अली, मेहदी  हसन, नुसरत फतह अली खान, फरीदा खानम, इकबाल बानो, पंकज उधास, अनूप जलोटा जैसे गायकों के दीवाने हैं तो यह रेडियो  चैनल आप ही के लिये है। “फलक” एक सैटेलाइट रेडियो चैनल है और वर्डस्पेस सैटेलाईट रेडियो पर उपलब्ध है।   यह वर्डस्पेस सैटेलाईट रेडियो क्या है इस बारे में यहां भाई रवि रतलामी का यह लेख देखें।

मगर आपको बता दें कि अपन ने यह सैटेलाईट रेडियो नहीं खरीदा है। वास्तव में रेडियो फलक एयरटेल डीटीएच टीवी पर भी उप्लब्ध है। और हमने एयरटेल डीटीएच टीवी  पिछले महीने ही लिया  है। अब डीटीएच तो लिया था टीवी देखने के लिये मगर अपना ज्यादा समय बीतता है रेडियो फलक सुनने में। सच में संगीत का एक उत्कृष्ट चैनल है ‘रेडियो फलक’। जाते जाते आपको बता दिया जाये कि एयरटेल डीटीएच टीवी 1750/- रु में उपलब्ध है मगर रेडियो फलक मेगा पैक पर उपलब्ध है और मेगा पैक 2000/- के शुरुआती दाम में तीन माह के लिये मुफ्त है और उसके बाद प्रति माह 235/- की कीमत पर मेगा पैक ले सकते हैं।

Monday, June 15, 2009

पिटारा पर सबसे अधिक लोकप्रिय है रेडियो

2 comments

आज आपको बताते हैं कि  पिटारा हिंदी टूलबार  के प्रयोगकर्ता इस टूलबार को कैसे प्रयोग करते हैं। यानि आपको बतायेंगें कि पिछले 90 दिनों में  पिटारा के प्रयोगकर्ताओं ने टूलबार के किस भाग Component का सबसे अधिक प्रयोग किया।

Pitara Useage

यूं तो इसके सभी घटक आपको बहुत प्रिय हैं मगर सबसे अधिक  पिटारा का   प्रयोग रेडियो सुनने के लिये किया जाता है। 24 घंटे लगातार संगीत सुनने का इससे बढ़िया कोई और तरीका हो भी नहीं सकता। पिटारा हिंदी टूलबार में स्थित छोटा सा रेडियो प्लेयर आपको 100 से अधिक रेडियो चैनल सुनने के लिये उपलब्ध करवाता है, इसके आलावा आप अपने कंप्यूटर पर सेवड गाने भी इस प्लेयर पर बजा सकते हैं। नीचे दिये गये चित्र के अनुसार आप अपने पसंद के रेडियो फीड भी इस रेडियो में जोड़ सकते हैं।

pitara redio

रेडियो के बाद पिटारा के प्रयोगकर्ता इसके लिंक बटन को सबसे अधिक प्रयोग में लाते हैं। यहां आपको ढेरों हिंदी साईटों के  लिंक मिलते हैं।

इसके बाद सर्च बॉक्स का सबसे अधिक प्रयोग होता है। यहां आप वेब, समाचार, ओर्कुट, वीडियो, ट्विटर कुछ भी सीधे एक क्लिक से सर्च कर सकते हैं।

 

pitara search

इसके बाद बारी आती है क्रिकेट स्कोर कार्ड की। हालांकि क्रिकेट हर रोज और हर समय नहीं चल रहा होता फिर भी क्रिकेट स्कोर कार्ड का विजेट लोकप्रियता में चौथे नंबर पर है।

इसके अलावा हिंदी में टाईप करने का टूल भी बहुत लोकप्रिय है। इस टूल से किसी भी साईट पर हिंदी में टाईप किया जा सकता है।

हिंदी में ट्विटर पर ताजा सामग्री का टूल हाल ही में पिटारा में  लगाया गया है मगर यह भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

Sunday, April 26, 2009

लोकसभा चुनाव" के प्रत्याशी के लिए आदर्श आवेदन पत्र

0 comments

"लोकसभा चुनाव" के प्रत्याशी के लिए आदर्श आवेदन पत्र

1. उम्मीदवार का नाम: ____________ _________

2.वर्तमान पता:
(I.) जेल का नाम: ____________ _________
(ii.) सेल नंबर: ____________ _________

3.राजनैतिक पार्टी: ____________ _________
* आप अभी तक जिन दलों में शामिल थे उनमें से केवल पिछले पांच दलों का नाम दें

4.राष्ट्रीयता :

 
A-इतालवी 
B – भारतीय

5 पिछली पार्टी छोड़ने के कारण (एक या अधिक को सर्कल करें ) :

A-भीतरघात

B- निष्कासित
C-खरीद लिये गये 
D ऊपर से  कोई नहीं 
E सभी  

6.चुनाव लड़ने के लिए कारण  (एक या अधिक को सर्कल करें ) :

A-पैसा बनाने के लिए 
B- अदालत के मुकदमे से बचने के लिए
C- सत्ता का घोर दुरुपयोग करने के लिए
D-जनता की सेवा करने के लिए
E-मैं नहीं जानता 
(यदि आपका उत्तर  D है तो अपनी विवेकशीलता  के लिये एक मान्यता प्राप्त सरकारी मनोचिकित्सक से प्रमाणपत्र संलग्न करें)

7 आपको कितने साल का  जन सेवा का अनुभव है?
A- 1-2 साल
B- 2-6 साल
C- 6-15 साल 
D- 15 + साल

8. आप के खिलाफ लंबित किसी भी आपराधिक मामले का  विवरण दें (पूरी जानकारी देने के लिये आप जितने चाहे उतने अतिरिक्त पृष्ट जोड़ सकते हैं)

9.आपने कितने वर्ष जेल में बिताए हैं?  
(कृप्या प्रश्न 7 से भ्रमित न हों)
A- 1-2 साल
B- 2-6 साल
C- 6-15 साल
D- 15 + साल


10.आप किसी वित्तीय घोटाले में शामिल हैं?
A-क्यों नहीं 
B- बेशक
C- निश्चित रूप से
D- मैं इस सब से इनकार करता हूं
E-  मुझे इसमें एक विदेशी हाथ दिखता है

 
11. आपकी वार्षिक भ्रष्टाचार आय क्या है?
A-100-500 करोड़
B-500-1000 करोड़
C-कोई गिनती नहीं ...
(हवाला में डालर से की गयी कमाई को रुपयों में कनवर्ट करने के बाद शामिल करें)


12. क्या आपके मन में भारत के लिए कोई भी विकास योजना है?
A नहीं
B नहीं
C नहीं 
D  नहीं

13 नीचे दिये गये स्थान में  अपनी उपलब्धियों का बखान करें:

[_________]

(सार्वजनिक हित में जारी एक ईमेल से प्रेरित)

पिटारा हिंदी टूलबार

Followers

Labels

 

आईना | Copyright 2009 Jagdish Bhatia| Blogger Template by GoogleBoy ve anakafa